CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटे की याद में बैंक मैनेजर पिता ने भी मौत को लगाया गले, पत्नी के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

बेटे की याद में बैंक मैनेजर पिता ने भी मौत को लगाया गले, पत्नी के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मार्च। गुजरात के जूनागढ़ में सहकारी और ग्रामीण कृषि बैंक के 52 वर्षीय मैनेजर कनुभाई ने अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू की, जहां उन्हें कनुभाई का एक सुसाइड नोट मिला, जो उनकी पत्नी और बेटे के नाम लिखा था. नोट में उन्होंने लिखा, “मुझे रुद्र की बहुत याद आ रही है और उसके बगैर रह नहीं सकता, इसलिए मौत को गले लगा रहा हूं.”

पुलिस के अनुसार, कनुभाई पिछले 20 साल से बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और तमाम जिलों में उनके तबादले हुए थे. वर्तमान में वे जूनागढ़ में तैनात थे और बैंक के गेस्ट हाउस में रह रहे थे. सोमवार को उन्होंने इसी गेस्ट हाउस में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सुसाइड नोट में कनुभाई ने लिखा, “मैं मौत को गले लगा रहा हूं. जब मैं सीढ़ियों से गिर गया, तो मुझे अपना रुद्र बहुत याद आया. इसलिए अब मैं रह नहीं सकता. तुम और तेरी मम्मी शांति से रहना, कोई चिंता मत करना. मैं रुद्र के बगैर रह नहीं सकता.”

परिवार के मुताबिक, कनुभाई के दो बेटे थे, जिनमें से छोटे बेटे रुद्र ने डेढ़ साल पहले पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी. उस समय कनुभाई ने बेटे को किसी बात के लिए टोका था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. रुद्र की मौत के बाद से कनुभाई तनाव में थे और अंततः उसी दुख में उन्होंने भी अपनी जान दे दी. पुलिस और परिवार के बयानों से पता चला कि कनुभाई अपने बेटे की मौत से उबर नहीं पाए थे. इस घटना ने उनके परिवार और सहकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

CM भजनलाल शर्मा ने UPSC परीक्षा में राजस्थान से चयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान, कहा- ‘राष्ट्र निर्माण…’
एक घंटे बाद भिलाई में राष्ट्रपति द्रोपदी का चौपर, नहीं रहेगा कोई सड़क मार्ग, IIT भिलाई में लैंड कर वहीं से उड़ेंगी रायपुर, आईआईटी की पहरेदारी में 500 जवान तैनात
Meerut Police Encounter: चेकिंग के दौरान बदमाश ने खोली फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली, 25 हजार का इनामी दबोचा गया
मप्र इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो: 250 से ज्यादा स्टॉल, पैकेजिंग से लेकर सौर ऊर्जा और ऑटोमेशन तक नई टेक्नोलॉजी पर फोकस..
स्वयंभू कर्मचारी बन सिद्दीकी का MLA रिकेश से वेतन मांगना झूठ एवं आधारहीन, दर्ज हो FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?