CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ind vs NZ Final : फाइनल में कल गदर काटेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी… न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन लाने की रखते हैं ताकत

Ind vs NZ Final : फाइनल में कल गदर काटेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी… न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन लाने की रखते हैं ताकत

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share
Ind vs NZ Final
Ind vs NZ Final

IND vs NZ Champions Trophy Final 2025 : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कल (9 मार्च) ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल (Ind vs NZ Final) मुकाबला खेलने उतरेगी. यह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. भारतीय टीम तीसरी बार और न्यूजीलैंड दूसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीतने उतरेगी.

वनडे फॉर्मेट में खेली जा रही इस चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और उसने एक भी मैच गंवाया नहीं है. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में एक बार न्यूजीलैंड टीम को हरा चुकी भारतीय टीम एक बार फिर उसी विश्वास के साथ उतरेगी.

टीम इंडिया में इस वक्त बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में ऐसे कई प्लेयर मौजूद हैं, जो आखिरी गेंद पर भी विपक्षी टीम के जबड़े से जीत छीनकर लाने की काबिलियत रखते हैं. आज हम ऐसे ही टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करेंगे. आइए जानते हैं इन प्लेयर्स के बारे में…

ओपनिंग से ही गेंदबाजों की धुलाई शुरू कर देते हैं गिल (Ind vs NZ Final)

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय टीम की उपकप्तानी संभाल रहे ओपनर शुभमन गिल इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. वो ओपनिंग से ही गेंदबाजों की धुलाई शुरू कर देते हैं. गिल ने अब तक 4 मैचों में 52.33 के दमदार औसत से 157 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक जमाया. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 101 रन रहा है. गिल के साथ ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा मोर्चा संभालते हैं.

मुकाबला एकतरफा कर देते हैं विराट कोहली (Ind vs NZ Final)

विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में जमकर बल्ला चलाया है. वो इस समय 4 मैचों में सबसे ज्यादा 217 रन बनाने वाले भारतीय भी हैं. कोहली का औसत 72.33 का रहा है. उन्होंने एक फिफ्टी और एक शतक जमाया है. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी और मुकाबला एकतरफा कर दिया था. जबकि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन जड़े थे.

एक्स-फैक्टर साबित होते हैं हार्दिक पंड्या (Ind vs NZ Final)

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भारतीय टीम में एक्स-फैक्टर साबित होते हैं. उनके ही दम पर भारतीय टीम एक स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ अब तक मैच में उतर रही है. पंड्या गेंदबाजी में टीम को ताकत देते हैं. साथ ही बैटिंग में भी मिडिल ऑर्डर में आकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ देते हैं.

पंड्या ने अब तक चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 सीजन में 4 मैच खेले, जिसमें बल्ले से 3 पारियों में 81 रन बनाए हैं. 45 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है. जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट झटके हैं. 31 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है.

वरुण दिखा चुके कीवियों को अपनी ताकत (Ind vs NZ Final)

अब बात मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की करते हैं, जिन्होंने इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी में डेब्यू करते ही धमाल मचा दिया है. उन्होंने टूर्नामेंट में 2 मैच खेले और 7 विकेट झटक लिए. वरुण ने अपने पहले ही मैच में 5 विकेट झटके थे. यह मैच न्यूजीलैंड के ही खिलाफ था. इस मैच में वरुण ने 5 कीवी बल्लेबाजों का शिकार किया था. अब न्यूजीलैंड अब उनसे अलर्ट रहेगी.

शमी ने भी टूर्नामेंट में दिखाया है जलवा (Ind vs NZ Final)

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 सीजन में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपना जलवा दिखाया है. वो अभी 4 मैचों में सबसे ज्यादा 8 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. शमी ने पावर-प्ले में विकेट लेने और विपक्षी टीम को ढेर करने की ताकत रखते हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 53 रन देकर 5 विकेट झटके थे. न्यूजीलैंड टीम उनके खिलाफ खास रणनीति बनाकर उतरने वाली है.

Sanju Samson : एशिया कप में आज संजू तोड़ सकते हैं धोनी का ये रिकॉर्ड, बस चंद कदम दूर
Bastar Olympic 2025 : बस्तर की धरती पर खेलों का महासंग्राम, 3.91 लाख खिलाड़ियों की नई उड़ान
Sports Breaking 🛑 Shrilanka सीरिज में बुरी तरह फ्लॉप रहे विराट ✅Cricket करियर में पहली बार 7 साल बाद श्रीलंका वनडे सीरीज खेलने पर Kohli का हुआ इतना बुरा हाल
‘रो-को’ ने रचा इतिहास: इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,000 रन की साझेदारी पूरी करने वाली भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बने रोहित-विराट
Kagiso Rabada : जारी टूर्नामेंट के बीच इस तेज गेंदबाज ने छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?