CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Killed Area Commander Sukma : गोइलकेरा में मुठभेड़, सुकमा का 2 लाख का इनामी माओवादी अरुण करकी झारखंड में ढेर

Killed Area Commander Sukma : गोइलकेरा में मुठभेड़, सुकमा का 2 लाख का इनामी माओवादी अरुण करकी झारखंड में ढेर

By Newsdesk Admin
14/08/2025
Share
Killed Area Commander Sukma
Killed Area Commander Sukma

सीजी भास्कर, 14 अगस्त : पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पोसैता जंगल में बुधवार को पुलिस ने माओवादी संगठन भाकपा माओवादी के 2 लाख रुपये के इनामी एरिया कमांडर अरुण करकी को मुठभेड़ में मार गिराया। माओवादी अरुण करकी उर्फ वरुण उर्फ निलेश (छत्तीसगढ़) के सुकमा जिले के कोंटा का रहने वाला था। पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा, सोनुवा, टोंटो समेत विभिन्न थानों में उसके खिलाफ माओवादी हिंसा के दर्जनों मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने उसका शव बरामद किया और उसके पास से एक SLR भी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, माओवादी अरुण करकी (भाकपा माओवादी) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी हिंसक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस को सूचना मिली थी कि 1 करोड़ रुपये का इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, असीम मंडल, अजय महतो और सागेन अरंगिया अपने दस्ते के विभिन्न कमांडरों के साथ सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कैंप कर रहा है। दस्ते में अरुण करकी के साथ रवि सरदार, जयकांत, संदीप, शिवा, रिसीभ, अपटन, सनत, अमित मुंडा और भुवनेश्वर शामिल थे।

सूचना पर कार्रवाई के लिए चाईबासा पुलिस ने पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम का गठन कर जंगल में छापेमारी अभियान शुरू किया। गोइलकेरा थानांतर्गत दुगुनिया, पोसैता और तुंबागाड़ा के आसपास जंगली इलाकों में यह अभियान चला। पोसैता में सुरक्षाबल पर माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी पलटवार किया। लगभग एक घंटे चली मुठभेड़ में जवानों का पलड़ा भारी पड़ता देख माओवादी पहाड़ और घने जंगल का सहारा लेकर भागने लगे। इसी दौरान अरुण करकी मारा गया। मुठभेड़ के बाद आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें माओवादी अरुण करकी का शव, SLR, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ।

हाईवे पर चक्काजाम, भीम आर्मी नेताओं के खिलाफ़ अपराध दर्ज
प्रधानमंत्री इस दिन 9 करोड़ 26 लाख किसानों के खाता में ट्रांसफर करेंगे 20 हजार करोड़ रूपये 🟠 पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
Dantewada Murder Case: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, चाचा ने दी मदद; रेप-मर्डर का सीन बनाकर पुलिस को किया गुमराह
ABVV के पांच कॉलेजों पर ब्लैकलिस्ट की तलवार, AISHE Data Upload में लापरवाही पर सख्त रुख
Korba Gaurav Path : जर्जर सड़क से बढ़ा खतरा, भारी वाहनों पर रोक की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?