सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हॉस्टल अधीक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर सफाई कर्मचारी से 13 लाख 69 हजार रुपए लेने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला अंबिकापुर में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल की पत्नी है, जबकि दूसरा आरोपी उसका पिता है। मामले में भाजपा नेता डॉ. प्रकाश अनंत समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। (Korea Job Fraud Case )
यह भी पढ़ें : Job Scam : मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आखिर कैसे ऐंठ लिए लाखों रुपए
नौकरी दिलाने का झांसा देकर सफाई कर्मचारी से ठगी : Korea Job Fraud Case
पुलिस के मुताबिक, आमापारा निवासी संतोष कुमार सारथी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अनुराधा भगत और उसके साथियों ने उसे छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि 16 अप्रैल 2024 से 28 मार्च 2025 के बीच उससे किश्तों में 13 लाख 69 हजार रुपए लिए गए। नौकरी नहीं मिलने पर जब उसने पैसे वापस मांगे, तो उसे कथित तौर पर धमकी दी गई।
यह भी पढ़ें : सरकारी टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर NGO ने ठगे करोड़ों
कॉन्स्टेबल की पत्नी अनुराधा भगत और उसके पिता गिरफ्तार
शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने अनुराधा भगत, उसके पति कॉन्स्टेबल राजकुमार लकड़ा, पिता जोखनलाल और डॉ. प्रकाश अनंत के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने अनुराधा और उसके पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : Raipur Fraud Case : जमीन और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.55 लाख की ठगी
दो युवकों ने 3 लाख और 2 लाख रुपये की ठगी का लगाया आरोप : Korea Job Fraud Case
इसी मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार, सोनहत क्षेत्र में आबकारी आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से भी ठगी की शिकायतें सामने आई हैं। एक युवक ने करीब 3 लाख रुपए देने की बात कही, जबकि दूसरे युवक ने 2 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। इन शिकायतों के आधार पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज
फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले (Korea Job Fraud Case) की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे
ख़बरें और भी हैं :Bhilai Job Fraud : नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार


