CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SBI ऑफिस में शराब पार्टी – विदाई के नाम पर डांस, शराब और शोरगुल!…

SBI ऑफिस में शराब पार्टी – विदाई के नाम पर डांस, शराब और शोरगुल!…

By Newsdesk Admin
23/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जुलाई |

Contents
  • नया SBI बिल्डिंग बना शराब और डांस का मंच
  • वीडियो वायरल लेकिन शिकायत नहीं
  • बैंक मैनेजर ने माफी मांगी, लेकिन जिम्मेदारी से बचते नजर आए
  • आबकारी विभाग ने झाड़ा पल्ला, बोले – बैंक परिसर हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर
  • समाजसेवी और नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

बीजापुर, छत्तीसगढ़:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बीजापुर ब्रांच में विदाई के नाम पर शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रविवार देर रात का है, जब बैंक परिसर में तेज म्यूजिक, डांस और शराब के जाम चलते दिखे। खास बात यह है कि ये सब कुछ बैंक के नए भवन में हुआ, जिससे बैंक की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

नया SBI बिल्डिंग बना शराब और डांस का मंच

घटना बीजापुर के ओल्ड बस स्टैंड के पास स्थित नए SBI बैंक भवन की है। बताया जा रहा है कि सर्विस मैनेजर के रायपुर ट्रांसफर के मौके पर कर्मचारियों ने यह पार्टी आयोजित की थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैंक स्टाफ शराब की बोतलों के साथ डांस कर रहा है और तेज म्यूजिक बज रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि शोरगुल इतना था कि सड़क तक आवाजें पहुंच रही थीं।

वीडियो वायरल लेकिन शिकायत नहीं

हालांकि इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, लेकिन पुलिस या प्रशासन को अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने देर रात हो रहे इस शोरगुल पर नाराजगी जताई है, लेकिन कोई सामने नहीं आया है।

बैंक मैनेजर ने माफी मांगी, लेकिन जिम्मेदारी से बचते नजर आए

जब मीडिया ने इस बारे में शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह से बात की, तो उन्होंने कहा,

“यह सिर्फ एक विदाई पार्टी थी। अगर किसी को परेशानी हुई हो तो हमें खेद है।”
हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि बैंक परिसर में शराब पार्टी की अनुमति ली गई थी या नहीं, तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब नहीं दिया।

आबकारी विभाग ने झाड़ा पल्ला, बोले – बैंक परिसर हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर

आबकारी निरीक्षक वतन चौधरी का कहना है कि,

“हमें पार्टी की जानकारी नहीं थी। अगर यह सार्वजनिक स्थान पर होती, तो कार्रवाई की जा सकती थी। बैंक परिसर संस्था के प्रबंधन के अधीन आता है, इसलिए ये हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है।”

समाजसेवी और नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

घटना के बाद वरिष्ठ समाजसेवी राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस नगरपालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया ने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि,

“सरकारी संस्थान जैसे बैंक में इस तरह की गतिविधियां निंदनीय हैं। यह जनता के विश्वास और नैतिकता के खिलाफ है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

Indagaon : छग के इस गांव में 16 लोगों द्वारा खुदकुशी का प्रयास, 3 की मौत, कारण जानने पहुंची विशेषज्ञों की टीम
पेप्सी-कोला को पछाड़ कर 1500 करोड़ का सोडा गटक गए लोग, इस ब्रांड की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
नेशनल आर्म रेसलिंग में छत्तीसगढ़ के लिए 21 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक रिकेश सेन ने किया सम्मानित 🔵 यूरोप 2024 ओपन एशिया पंजा कुश्ती के लिए दी अग्रिम बधाई
50 रुपए के पेट्रोल पर विवाद, मैनेजर की हत्या और लूटपाट से दहला शहर…
Jashpur Vikas : CM विष्णुदेव साय ने दी सौगात, 1.65 करोड़ से बनेगा विश्राम गृह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Ganesh Festival Action
Police Ganesh Festival Action : गणेश उत्सव में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 127 गिरफ्तार

Police Ganesh Festival Action :गणेश उत्सव और अन्य…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर

Indian Stock Market :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18…

Balod Minor Girls Rape Case
Balod Minor Girls Rape Case : 50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balod Minor Girls Rape Case : पुलिस ने…

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?