CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंजाब से यूपी में अवैध हथियार लाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, यूपी STF को बड़ी कामयाबी

पंजाब से यूपी में अवैध हथियार लाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, यूपी STF को बड़ी कामयाबी

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

14 मई 2025 :

Baghpat News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बार फिर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है. STF की मेरठ यूनिट ने बागपत जिले के वाजिदपुर गांव से एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से हथियार मंगवाकर यूपी में बेचने वाले गैंग से जुड़ा था. गिरफ्तार तस्कर का नाम विपिन कुमार है, जो थाना बड़ौत क्षेत्र के वाजिदपुर गांव का रहने वाला है. यह गिरफ्तारी 13 मई को दोपहर 3:10 बजे की गई, जब STF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके गांव से ही दबोच लिया.

यूपी STF के अनुसार विपिन एक ऐसे गिरोह से जुड़ा है, जो पंजाब से अवैध पिस्टल, बंदूक और कारतूस लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेचता है. इसके साथी रोहन और अनिल बालियान उर्फ बंजी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. रोहन को नवंबर 2024 में 17 बंदूक और 700 कारतूसों के साथ पकड़ा गया था, जबकि अनिल बंजी को दिसंबर 2024 में अमेरिकी राइफल, कारबाइन, पंप गन और कारतूसों के साथ जेल भेजा गया था.

कैसे जुड़ा गिरोह से?

पूछताछ में विपिन ने बताया कि उसका साथी रोहन, जो पास के गांव लोहड़ा का रहने वाला है, उसे अवैध हथियारों के व्यापार में लाया. रोहन ने पहले उसे 30 बोर की एक पिस्टल डेढ़ लाख रुपये में दी, जिसे विपिन ने मेरठ के एक व्यक्ति को दो लाख रुपये में बेच दिया. इसके बाद मुनाफे की लालच में वह गिरोह का हिस्सा बन गया.

रोहन और अनिल पंजाब से हथियार लाते थे और फिर अपने भरोसेमंद लोगों के जरिए उन्हें पश्चिमी यूपी में बेचते थे. विपिन इन्हीं हथियारों की डिलीवरी करता था. STF की मानें तो यह गिरोह बहुत चुपचाप तरीके से काम करता था और केवल भरोसेमंद लोगों को ही हथियार बेचे जाते थे.

कानूनी कार्रवाई जारी

गिरफ्तार विपिन के खिलाफ मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में पहले से दर्ज मुकदमे (संख्या 693/2024) में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उस पर भारतीय दंड संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज है.

उत्तर प्रदेश खासकर पश्चिमी जिलों में लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी एक गंभीर समस्या रही है. मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली जैसे जिलों में अवैध शस्त्र निर्माण और बिक्री के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. STF और लोकल पुलिस मिलकर इन नेटवर्क्स को तोड़ने में लगातार जुटी हुई हैं. राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. STF की इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि यूपी में अपराध और तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकस हैं और तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा.

‘मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता’ शशि थरूर को डेलीगेशन में शामिल करने पर क्या बोले कपिल सिब्बल…?
Big Breaking News : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से हटे “जो बाइडन” 🟢 कमला हैरिस को दिया समर्थन 🔵 ट्रंप ने कसा तंज़, कहा – “झूठ, फ़र्ज़ी ख़बरों के दम पर ही राष्ट्रपति पद तक पहुंचे थे बाइडन”
Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा
Stock Market Crash India : शेयर बाजार में भारी गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक लुढ़के
Rahul Gandhi Press Conference : राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, फोड़ दिया हाइड्रोजन बम, ईसी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Road Accident
Ambikapur Road Accident : नेशनल हाईवे-43 पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत; तीसरा गंभीर

Ambikapur Road Accident : मृतक दोनों युवक करीब…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?