CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Missing Student Found Dead : 15 दिन से लापता छात्र का शव स्कूल के कमरे में मिला, गांव में सनसनी

Missing Student Found Dead : 15 दिन से लापता छात्र का शव स्कूल के कमरे में मिला, गांव में सनसनी

By Newsdesk Admin
15/08/2025
Share
Child Death
Child Death

सीजी भास्कर, 14 अगस्त : रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब (Missing Student Found Dead) 15 दिनों से लापता 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी का शव गांव के ही सरकारी स्कूल के बंद कमरे में क्षत-विक्षत हालत में मिला। फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार को पीएम कराया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रतनपुर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि ग्राम भरारी निवासी संजय सूर्यवंशी और प्रमिला सूर्यवंशी का बेटा चिन्मय रतनपुर के स्कूल में पढ़ता था। 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे वह घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। स्वजन ने पहले गांव और परिचितों के घरों में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नाबालिग के लापता होने पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए अपहरण का मामला दर्ज किया।

चिन्मय अपने पिता का मोबाइल लेकर घर से निकला था। पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस की, जो अंतिम बार सेमरताल में मिली। इसके बाद आसपास के गांवों में बालक और संदिग्धों की खोज तेज कर दी गई। इसी दौरान गुरुवार को गांव के पुराने स्कूल भवन के एक कमरे से बदबू आने पर ग्रामीणों ने दरवाजा खोला, जहां चिन्मय का शव पड़ा मिला।

अपहरण की आशंका में थे परिजन

पहले दिन से ही परिवार को आशंका थी कि बच्चे का अपहरण हुआ है। वे लगातार रतनपुर थाना और बिलासपुर एसएसपी कार्यालय चक्कर लगा रहे थे। पुलिस भी मोबाइल लोकेशन के आधार पर आसपास पूछताछ कर रही थी। आरपीएफ और जीआरपी से भी मदद ली गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। करीब छह दिन बाद परिजनों ने बच्चे का पता बताने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पोस्टर लगाकर खोजबीन जारी थी।

बदबू से हुआ खुलासा

गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों को पुराने स्कूल से तेज दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर दरवाजा खोलने की कोशिश की गई। जैसे ही दरवाजा खुला, (Missing Student Found Dead) चिन्मय का शव दिखाई दिया, जो गल चुका था। अंदेशा है कि 31 जुलाई को ही उसकी हत्या कर शव को यहां छिपाया गया था। हत्यारों को पता था कि स्कूल नए भवन में शिफ्ट हो चुका है, इसलिए पुराने कमरे को छिपाने के लिए इस्तेमाल किया।

फोरेंसिक जांच और संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना पर रतनपुर थाना प्रभारी, एएसपी अर्चना झा और कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी पहले भी मारपीट और लेनदेन विवाद में जेल जा चुका है। बताया जाता है कि हत्या के बाद उसने बालक का मोबाइल रख लिया था और बेचने की कोशिश कर रहा था। मोबाइल चालू करने पर लोकेशन सेमरताल में मिली थी।

गांव में मातम

लापता बेटे को खोजने के लिए परिजन दिन-रात प्रयास कर रहे थे। शव मिलने की खबर के बाद मां प्रमिला की तबीयत बिगड़ गई, जबकि पिता संजय भी गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल के पास जमा हो गए और परिजनों को ढांढस बंधाया।

​BMC bulldozer on illegal plotting: बाबादीप सिंह नगर में ढहाया गया निर्माण
नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बर्खास्तगी पर लगी रोक
Heavy Vehicle Ban : भखारा मार्ग पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, सुबह 6 से रात 10 बजे तक रोक
जिले में बड़ा फेरबदल: थोक में पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों में बदले स्टाफ
CTSP Exam 2025 : छत्तीसगढ़ में 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका, ऐसे करें आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते
PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते

पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर ने शिक्षा और…

Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर
Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर

छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश (Chhattisgarh Tourism Investment) को…

PWD Tender System : 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पर होंगी
PWD Tender System : 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पर होंगी

1 अक्टूबर 2026 से विभाग की सभी नई…

Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम
Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम

सीजी भास्कर, 18 सितंबर : छत्तीसगढ़ में छात्रों…

Jogi Congress Merger : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी हलचल, जोगी कांग्रेस के विलय पर होगा मंथन
Jogi Congress Merger : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी हलचल, जोगी कांग्रेस के विलय पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों से पहले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?