CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mor Gaon Mor Pani : सेमरदर्री में रोज 67 लाख लीटर पानी जमीन में पहुंच रहा, जल संरक्षण से बढ़ी ग्रामीण समृद्धि

Mor Gaon Mor Pani : सेमरदर्री में रोज 67 लाख लीटर पानी जमीन में पहुंच रहा, जल संरक्षण से बढ़ी ग्रामीण समृद्धि

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण (Mor Gaon Mor Pani)  और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए चलाया जा रहा मोर गांव मोर पानी महाभियान अब जमीन पर प्रभावी परिणाम दिखा रहा है। वीबी-जी राम जी योजना के तहत संचालित इस अभियान से जल संकट के स्थायी समाधान के साथ ग्रामीणों को रोजगार भी मिल रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ग्राम पंचायत सेमरदर्री इस अभियान की सफलता का उदाहरण बनकर सामने आई है, जहां वैज्ञानिक तरीके से वर्षा जल को संरक्षित कर भू-जल स्तर बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

Contents
  • 8300 कंटूर ट्रेंच से हो रहा लाखों लीटर जल रिचार्ज Mor Gaon Mor Pani
  • जल संरक्षण के साथ रोजगार का भी माध्यम बना अभियान
  • जनभागीदारी से जल संरक्षण को मिल रही मजबूती
  • आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल Mor Gaon Mor Pani

 

यह भी पढ़ें : Illegal Sand Action : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण सील; दो ट्रैक्टर जब्त

 

8300 कंटूर ट्रेंच से हो रहा लाखों लीटर जल रिचार्ज Mor Gaon Mor Pani

मरवाही विकासखंड (Mor Gaon Mor Pani)  की ग्राम पंचायत सेमरदर्री के भाटा-टिकरा, शीतल गडहा और पथरा कोड़ी क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए 8300 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच का निर्माण कराया गया है। इन संरचनाओं के माध्यम से बारिश का पानी जमीन में पहुंच रहा है। आंकड़ों के अनुसार यहां प्रतिदिन करीब 67 लाख 23 हजार लीटर वर्षा जल भू-जल में रिचार्ज हो रहा है। इससे बारिश के पानी का बहाव और नुकसान कम हो रहा है। साथ ही मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहने से कृषि क्षेत्र और वन क्षेत्र को भी लाभ मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें :  Mor Gaon Mor Pani: सेमरदर्री में रोज 67 लाख लीटर पानी जमीन में पहुंच रहा, जल संरक्षण से बढ़ी ग्रामीण समृद्धि

 

जल संरक्षण के साथ रोजगार का भी माध्यम बना अभियान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Mor Gaon Mor Pani)  की मंशा के अनुरूप मोर गांव मोर पानी महाभियान (Mor Gaon Mor Pani) केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम भी बन रहा है। सेमरदर्री में कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य से प्रतिदिन करीब 100 से 120 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। अब तक इस परियोजना के माध्यम से 8078 मानव दिवस का रोजगार सृजित किया जा चुका है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हुई है और गांव स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Minor Rape Case : उपसरपंच के पति पर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो दिखाने का दावा

 

 

जनभागीदारी से जल संरक्षण को मिल रही मजबूती

जिला प्रशासन की ओर से जल संरक्षण कार्यों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण से जुड़े स्थायी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि भविष्य में जल उपलब्धता बढ़े और खेती को अधिक टिकाऊ बनाया जा सके। प्रशासन का मानना है कि ऐसे प्रयासों से भू-जल स्तर में सुधार के साथ पर्यावरण संतुलन भी मजबूत होगा।

 

यह भी पढ़ें :  Guest Teacher Protest : दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाया

आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल Mor Gaon Mor Pani

मोर गांव मोर पानी महाभियान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की सोच को धरातल पर उतारने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। यह अभियान जल सुरक्षा, भू-जल संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास को एक साथ जोड़ रहा है। सेमरदर्री की सफलता अब प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। आने वाले समय में ऐसे कार्यों के विस्तार से जल संरक्षण की संस्कृति को और मजबूत करने तथा आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें :  Bhilai Water Supply : शिवनाथ नदी में जलकुंभी से प्लांट प्रभावित, आज कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होने के आसार

 

 

 

B.Ed सहायक शिक्षकों का आग पर प्रदर्शन..! महिला टीचर्स बोलीं – ‘सीता जैसी अग्नि परीक्षा दे रहे, सरकार सुनवाई करे…
रायगढ़ के जंगल में हाथियों की मस्ती :पेट पर चढ़ने की कोशिश, फिर जमीन पर लोटने लगा बेबी एलिफेंट
Assam Election Strategy : दिल्ली में असम चुनाव पर मंथन, ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने दिए सख्त संकेत
Balod Jamboree Arrangements : एक महीने में तैयार हुआ राष्ट्रीय स्तर का आयोजन: रोवर–रेंजर जंबूरी की व्यवस्थाओं पर मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर ने जताया संतोष
Raipur Cyber Fraud : पहले पार्सल डिलीवरी का भेजा लिंक, फिर फोन किया हैक, बैंककर्मी से इस तरह हुई ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने…

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?