CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

By Newsdesk Admin
01/07/2026
Share
Murumsilli Dam
Murumsilli Dam

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली बांध (Murumusilli Dam) को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही आशंकाओं को जल संसाधन विभाग ने पूरी तरह निराधार बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 103 वर्ष पुराना यह बांध पूरी तरह सुरक्षित, मजबूत और तकनीकी रूप से सक्षम है। मानसून को देखते हुए विशेषज्ञ अभियंताओं की निगरानी में नियमित निरीक्षण, परीक्षण और आवश्यक मरम्मत कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
अफवाहों से बचने की अपील

Contents
  • विशेषज्ञ टीम ने किया विस्तृत निरीक्षण
  • बारिश से पहले सुरक्षा कार्य तेज
  • जल प्रबंधन पर विशेष फोकस
  • प्रदेश की ऐतिहासिक जल धरोहर

मानसून के दौरान बांधों की सुरक्षा को लेकर कई तरह की भ्रामक जानकारियां सामने आती रहती हैं। ऐसे में जल संसाधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि मुरूमसिल्ली बांध (Murumusilli Dam) को लेकर किसी भी तरह की अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल अधिकृत जानकारी को ही सही मानें।

विशेषज्ञ टीम ने किया विस्तृत निरीक्षण

हाल ही में मुख्य अभियंता के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मुरूमसिल्ली बांध (Murumusilli Dam) का व्यापक तकनीकी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तटबंधों, मुख्य संरचना और स्लुइस गेट सहित सभी महत्वपूर्ण हिस्सों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि बांध की संरचना पूरी तरह सुरक्षित है और कहीं भी किसी प्रकार की दरार या क्षति नहीं मिली।

बारिश से पहले सुरक्षा कार्य तेज

भारी वर्षा के दौरान मिट्टी के कटाव से तटबंधों की सुरक्षा के लिए विभाग ने वर्षा पूर्व सभी आवश्यक कार्य तेज कर दिए हैं। रेनकट रोकने, तटबंधों को मजबूत बनाने और संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम युद्धस्तर पर जारी है ताकि मानसून के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

जल प्रबंधन पर विशेष फोकस

विभाग के अनुसार मुरूमसिल्ली बांध (Murumusilli Dam) में वर्तमान में 130.07 एमसीएम यानी 80.29 प्रतिशत जल संग्रहण हो चुका है। वहीं गंगरेल जलाशय में 325.95 एमसीएम (42.50 प्रतिशत) पानी उपलब्ध है। भविष्य में कम वर्षा की स्थिति में सिंचाई और पेयजल की जरूरत पूरी करने के लिए मुरूमसिल्ली से नियंत्रित मात्रा में पानी गंगरेल जलाशय की ओर छोड़ा जा रहा है।

प्रदेश की ऐतिहासिक जल धरोहर

साल 1923 में निर्मित मुरूमसिल्ली बांध (Murumusilli Dam) छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में शामिल है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में किए जा रहे सभी रखरखाव और मरम्मत कार्य नियमित तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा हैं और बांध पूरी तरह सुरक्षित है।

 

 

CG News : तेज बारिश के बीच नाला पार कर रही कार “खिलौने” जैसी बही, देखिए विडियो, चालक ने कूद कर बचाई जान, SDRF टीम मौके पर
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल
Jal Jeevan Mission Dhamtari : धमतरी जिले में जल जीवन मिशन बना मिसाल
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान, कलेक्टर-मितानिनों ने भी बढ़ाया हाथ
चुनावी चक्कर में सवा 2 साल से फंसा स्कूल भवन, हॉस्टल में 27 महीने से लग रही क्लास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Case Video
CGPSC Case Video : आरोपी सोनवानी मेकाहारा में इलाज के दौरान बिना हथकड़ी दिखे, परिजनों से बातचीत का VIDEO

CGPSC Case Video : वायरल वीडियो (CGPSC Case…

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?