सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के नवाडीह बाजार में शनिवार को सफाई को लेकर अलग ही माहौल देखने (NTPC Sipat) को मिला। NTPC सीपत के अधिकारी-कर्मचारी और सफाई मित्र बाजार में पहुंचे और मिलकर साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान सफाई के साथ कबाड़ से उपयोगी और आकर्षक कलाकृतियां भी तैयार की गईं। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना था कि बेकार समझी जाने वाली चीजों का भी रचनात्मक इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें…Gram Sabha : जहां कभी लगती थीं जन अदालतें, अब वहीं ग्रामीण तय कर रहे गांव का भविष्य
NTPC अधिकारियों ने लिया सफाई अभियान में हिस्सा NTPC Sipat
‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में NTPC सीपत के परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे मौजूद रहे। उन्होंने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए लोगों से अपने आसपास का वातावरण साफ रखने की अपील की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक मेंटेनेंस लिंगम वेंकर रेड्डी और मानव संसाधन प्रमुख भक्त बत्सल पात्रा भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें…Tomato Farming : खेती में अपनाई नई तकनीक, 2 एकड़ टमाटर से शाहिद ने कमाए लाखों रुपये
17 सितंबर से चल रहा स्वच्छता अभियान
NTPC सीपत में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया (NTPC Sipat) जा रहा है। इसके तहत अलग-अलग गतिविधियों के जरिए स्वच्छता का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस दौरान सफाई अभियान के अलावा कबाड़ से कलाकृतियां बनाने, सफाई मित्रों के लिए सम्मान शिविर और स्वास्थ्य परामर्श जैसी गतिविधियां भी रखी गई हैं।
यह भी पढ़ें…Mungeli Gangrape Case : नशीला इंजेक्शन लगाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
जनभागीदारी से स्वच्छता का संदेश
कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और जनभागीदारी से जुड़े आयोजनों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। NTPC सीपत का उद्देश्य आसपास के गांवों और मोहल्लों में साफ-सफाई को बढ़ावा देना और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित (NTPC Sipat) करना है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Weather October 2026 : गर्मी-उमस से राहत नहीं, राजनांदगांव में पारा 34° पार


