CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pendra Jeweller Murder Case : पेंड्रा में ज्वेलर्स की हत्या पर गरमाई सियासत! PCC चीफ बोले- ‘अपराधियों में कानून का डर खत्म’

Pendra Jeweller Murder Case : पेंड्रा में ज्वेलर्स की हत्या पर गरमाई सियासत! PCC चीफ बोले- ‘अपराधियों में कानून का डर खत्म’

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में ज्वेलर्स संचालक प्रदीप सोनी की दिनदहाड़े लूट और गोली (Pendra Jeweller Murder Case) मारकर हत्या के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद दीपक बैज बुधवार को पेंड्रा पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मुक्तिधाम पहुंचे और प्रदीप सोनी की अंत्येष्टि में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Contents
  • ‘प्रदेश में खत्म हो चुका कानून का डर’
  • आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
  • व्यापारियों में दहशत

‘प्रदेश में खत्म हो चुका कानून का डर’

मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

बैज ने कहा कि पहले इस तरह की घटनाएं मुख्य रूप से बस्तर क्षेत्र में देखने को मिलती थीं, लेकिन अब मैदानी इलाकों में भी हत्या, लूट और गोलीबारी जैसी वारदात तेजी से बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि बीच बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलर्स संचालक की हत्या (Pendra Jeweller Murder Case) होना पुलिस व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पूरे जिले में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

व्यापारियों में दहशत

कोटमी बाजार में हुई इस सनसनीखेज वारदात (Pendra Jeweller Murder Case) के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Congress Chhattisgarh Change : भूपेश असम गए, सचिन बने पंजाब के ‘पायलट’, छग की कमान सुखदेव के हाथ
गौमांस के संदेह में मुस्लिम व्यापारियों की पिटाई, सियासत गर्म, इमरान मसूद ने कर दिया बड़ा ऐलान
गोबर के ब्रीफकेस से डिजिटल बजट तक: जब गंवानी पड़ी थी वित्तमंत्री की कुर्सी, पढ़िए पूरी कहानी..
Rahul Gandhi Protest Row : पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ आचरण : साय
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया दिल्ली, राहुल गांधी और खरगे की मौजूदगी में अहम बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?