सीजी भास्कर, 20 जुलाई : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu Japan Open) ने जापान ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेजबान जापान की मौजूदा विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे दो गेमों में 21-17, 21-17 से हराकर पहली बार जापान ओपन का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वह यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं।

फाइनल में पीवी सिंधु (PV Sindhu Japan Open) ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने दोनों गेमों में यामागुची पर लगातार दबाव बनाए रखा और उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया। निर्णायक मुकाबले में सिंधु ने बेहतरीन स्मैश, सटीक ड्रॉप शॉट और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबला अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें : Sonam Wangchuk Hunger Strike : सोनम वांगचुक की जबरन हिरासत को लेकर पत्नी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी बनाई बढ़त
सिंधु और अकाने यामागुची के बीच यह कुल 30वां मुकाबला था। इस जीत के बाद पीवी सिंधु (PV Sindhu Japan Open) ने दोनों खिलाड़ियों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में 16-14 की बढ़त हासिल कर ली है। विश्व चैंपियन के खिलाफ यह जीत उनके आत्मविश्वास के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें : Surajpur Bridge Collapse : एक महीने में बह गया पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क
करियर का पहला सुपर-750 खिताब
यह जीत सिंधु के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। उन्होंने पहली बार बीडब्ल्यूएफ सुपर-750 स्तर का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल जीतने के बाद यह उनका पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है।
येे भी पढ़ें : Paper Leak Issue : पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे : चरणदास महंत
चार साल बाद विदेश में बड़ी सफलता
भारत के बाहर भी पीवी सिंधु (PV Sindhu Japan Open) ने चार साल बाद कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में सिंगापुर ओपन का खिताब अपने नाम किया था। जापान ओपन की इस जीत ने उनके शानदार फॉर्म की पुष्टि कर दी है।
ये भी पढ़ें : Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर
PV Sindhu Japan Open विश्व रैंकिंग में होगा फायदा
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा विश्व चैंपियन को हराकर मिली इस जीत का फायदा सिंधु की विश्व रैंकिंग में भी देखने को मिलेगा। हाल के महीनों में उन्होंने शीर्ष-10 में वापसी की थी और अब इस खिताबी जीत के बाद उनकी रैंकिंग में और सुधार होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : GSTAT Raipur : 27 जुलाई से शुरू होगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की सुनवाई
भारतीय बैडमिंटन को मिली नई उपलब्धि PV Sindhu Japan Open
पीवी सिंधु की इस ऐतिहासिक सफलता ने भारतीय बैडमिंटन को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई है। उनकी जीत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। साथ ही यह उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
ये भी पढ़ें : Mahadev Betting App : तीसरे दिन भी ED के सामने पेश होंगी शेफाली बग्गा



