सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में रेलवे विस्तार कार्य के सुपरवाइजर के साथ मारपीट का मामला सामने (Railway Supervisor) आया है। घटना में सचिन चौसरिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि काम पर लोगों की भर्ती और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद कुछ युवकों और कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें…E Challan CG : ट्रैफिक नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा ई-चालान, राजनांदगांव में नई व्यवस्था शुरू
कई जगह आई चोट Railway Supervisor
मारपीट में सचिन के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक देव कुमार, हिमांशु कुमार, पुष्पेंद्र, नवरत्न समेत 5 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें…Egypt Journalists Arrested : मिस्र में छह पत्रकार गिरफ्तार, फैक्ट-चेकिंग मंच की पूरी टीम हिरासत में
आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज (Railway Supervisor) दिया है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं…Gandhi Jayanti : सत्य और सादगी को किया नमन, सुहेला में गांधी-शास्त्री जयंती पर जुटे कांग्रेसजन


