CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur user charge hike protest : कांग्रेस ने दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी

Raipur user charge hike protest : कांग्रेस ने दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जून। रायपुर नगर निगम ने घर-घर कचरा कलेक्शन का यूजर-चार्ज बढ़ा दिया है। जिससे घरों पर 120 रुपए और दुकानदारों पर 600 रुपए का सलाना अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। अब इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस, आम लोग और व्यापारी वर्ग आवाज उठा रहे हैं। लोगों के मुताबिक जब शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुधरी नहीं है, तब अतिरिक्त शुल्क वसूलना ठीक नहीं है। (Raipur user charge hike protest)

लोगों का कहना है कि, आज हालात ऐसे हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल तक सब कुछ महंगा हो चुका है। जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है।

कांग्रेस इस बढ़ोतरी के खिलाफ तेलीबांधा तालाब पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर सड़कों पर उतरी है। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इसे जनता के साथ अन्याय बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है और कहा कि यूजर चार्ज तभी लिया जाना चाहिए, जब निगम हर घर से नियमित कचरा कलेक्शन और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे।

अब महापौर मीनल चौबे ने कहा कि, यही कांग्रेस की परिषद ने 2022 में इस यूजर चार्ज को बढ़ाने का फैसला लिया था। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी के साथ हुए अनुबंध में यह तय किया गया था कि, कंपनी को भुगतान यूजर चार्ज से किया जाएगा। यह अनुबंध भी कांग्रेस शासनकाल में ही स्वीकृत हुआ था।

महापौर ने माना है कि, शहर में अभी 100% कचरा कलेक्शन नहीं हो पा रहा है, लेकिन निगम का पूरा फोकस अब टैक्स वसूलने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने पर रहेगा।

2022 में बीजेपी ने किया था यूजर चार्ज बढ़ाने का विरोध : Raipur user charge hike protest

इससे पहले 2022 में जब नगर निगम में कांग्रेस की परिषद थी, तब सामान्य सभा में भाजपा ने यूजर चार्ज बढ़ाने का जोरदार विरोध किया था। उस समय मौजूदा महापौर मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष थीं। आसंदी का घेराव करने पर भाजपा के 8 पार्षदों को निलंबित भी कर दिया गया था।

15 मार्च 2022 को नगर निगम में जब नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने संपत्तिकर और यूजर चार्ज को लेकर चर्चा की मांग की, तो सभापति प्रमोद दुबे ने बाद में चर्चा कराने कहा। इस पर भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया, डायस के पास जाकर नारेबाजी की। इन्हें निलंबित कर दिया गया।

भाजपा पार्षद कार्यालय के बाहर आ गए। महापौर इन्हें मनाने बाहर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल अनुसुईया उइके भी आने वाली थीं। उनका संबोधन था। लेकिन भाजपा के लोग अंदर नहीं आए। लिहाजा सभापति प्रमोद दुबे ने सभा स्थगित कर दी।

इस दौरान राज्यपाल ने संबोधन दिया। सभा स्थगित होने के बाद जब भाजपा के लोग अंदर आने लगे, तो उन्होंने देखा कि भाजपा पार्षदों की कुर्सियों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता बैठे हुए हैं, तो वे लोग बाहर चले गए। कुर्सियों को लेकर हंगामा किया।

आकाश तिवारी बोले- सफाई नहीं, फिर क्यों बढ़ाया चार्ज? : Raipur user charge hike protest

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि, भाजपा सरकार की नीतियों का असर सबसे ज्यादा आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तक शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे हुए थे और कचरा संग्रहण व्यवस्था भी प्रभावित रही।

आकाश तिवारी ने कहा कि यूजर चार्ज तभी लिया जाना चाहिए, जब नगर निगम हर घर से नियमित कचरा संग्रहण और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। अभी कई इलाकों में सफाई सही नहीं है। महंगाई के दौर में लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना जनता के साथ अन्याय है।

Abujhmad : अबूझ नहीं रहेगा अबूझमाड़, नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे
हाईवे से चोरी हो रहे थे सिक्योरिटी बैरियर, पुलिस ने किया खुलासा – 9 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur 11KV Line Accident : 11KV लाइन की चपेट में आकर 5 मजदूर झुलसे, ठेकेदार की लापरवाही आई सामने
महाराष्ट्र में मौसम का कहर! 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से घर में रहने की अपील
Balrampur police action : बाइक चोरी के बाद आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?