CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sadhvi Padminipuri Accuses : नगर पालिका अध्यक्ष ने पकड़ा हाथ, SSP से की शिकायत

Sadhvi Padminipuri Accuses : नगर पालिका अध्यक्ष ने पकड़ा हाथ, SSP से की शिकायत

By Newsdesk Admin
23/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साध्वी पद्मिनीपुरी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अध्यक्ष लगातार उनका पीछा कर रहे हैं। सार्वजनिक रूप से उनका अपमान कर रहे हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। (Sadhvi Padminipuri Accuses)

Contents
  • जान से मारने की धमकी देने का आरोप : Sadhvi Padminipuri Accuses
  • अध्यक्ष पर पीछा करने और भक्तों को भड़काने का आरोप
  • उज्जैन में ली दीक्षा, चपोरा मठ में कर रहीं साधना
  • आश्रम में टैंक बनाने को लेकर हुआ था विवाद : Sadhvi Padminipuri Accuses

रतनपुर थाना पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में मंगलवार को साध्वी पद्मिनीपुरी ने मामले की शिकायत एसएसपी से कर निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

साध्वी पद्मिनीपुरी ने बताया कि वह रतनपुर के चपोरा स्थित मठ में रहकर साधना करती हैं। SSP को दिए शिकायत में बताया कि 3 जून 2026 को वह फुलवारीपारा स्थित मथुरावासी हनुमान मंदिर आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।

जहां संत-महात्माओं के साथ भोजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप वहां पहुंचे। इस दौरान उन्हें भोजन करने से रोकते हुए वहां से उठ जाने के लिए कहा। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया गया और संत-महात्माओं के सामने हाथ पकड़कर हटाने का प्रयास किया गया।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप : Sadhvi Padminipuri Accuses

साध्वी पद्मिनीपुरी का कहना है कि घटना के दौरान उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने दावा किया कि इस घटना के कई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद हैं, जिनमें आश्रम के महंत और अन्य संत-महात्मा शामिल हैं।

साध्वी का आरोप है कि इस मामले में पहले भी रतनपुर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परेशान होकर उन्हें एसएसपी कार्यालय आना पड़ा।

अध्यक्ष पर पीछा करने और भक्तों को भड़काने का आरोप

साध्वी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष लगातार उनका पीछा करते हैं। उनका कहना है कि वे जहां भी जाती हैं, वहां पहुंचकर लोगों को उनके खिलाफ भड़काने का प्रयास किया जाता है। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी उनके साथ दुर्व्यवहार और सार्वजनिक अपमान किया जाता है।

उज्जैन में ली दीक्षा, चपोरा मठ में कर रहीं साधना

साध्वी ने बताया कि उन्होंने उज्जैन में संत दीक्षा ग्रहण की है और वर्तमान में चपोरा स्थित एक मठ में रहकर साधना कर रही हैं। लगातार हो रही घटनाओं से मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से संरक्षण की मांग की है।

आश्रम में टैंक बनाने को लेकर हुआ था विवाद : Sadhvi Padminipuri Accuses

शिकायत में साध्वी ने आश्रम परिसर में पहले हुए विवाद का भी जिक्र किया है। उनके अनुसार आश्रम में स्थापित एक सीमेंट टैंक को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गांव के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझाइश दी गई थी।

साध्वी ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप और उनके सहयोगियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Political tension in Bhilai and Bilaspur : भाजयुमो ने राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला फूंका
Online Dating Blackmail : शादी वेबसाइट पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल, लेडी कांस्टेबल से 4 लाख की वसूली
Balod Murder Case: देवर ने भाभी को शराब पिलाई, शादी से इनकार पर गला दबाकर हत्या
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- सिर्फ रंगाई से नहीं, सड़क की असली मरम्मत करें
Chhattisgarh Mining Raid : कोरबा में खनन माफिया पर बड़ा वार, एक दिन में 34 वाहन जब्त, कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : बिजली बिल से राहत दिला रही सूर्यघर योजना, ऐसे मिल रहा फायदा

PM Surya Ghar Yojana : सूर्यघर योजना के…

Maharashtra hostel snake bite
Maharashtra hostel snake bite : हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत

Maharashtra hostel snake bite :छात्रावास में रहने वाली…

Bastar Road Accident
Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

Bastar Road Accident : घटना की सूचना मिलते…

Bilaspur Shaadi.com Fraud Case
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

Bilaspur Marriage Scam : दोनों को न्यायालय में…

Dhamtari Funeral Dispute
Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

Dhamtari Funeral Dispute : हिंदू जागरण मंच के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?