CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। सिलयारी क्षेत्र के बहुचर्चित नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सौदेबाजी के आरोप में आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भूषण यादव उर्फ चबन्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दुष्कर्म के मामले को दबाने के लिए की गई सौदेबाजी में शामिल था। (Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested)

Contents
  • सौदेबाजी का खुलासा होने के बाद बढ़ीं गिरफ्तारियां : Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested
  • भाजपा नेता पर भी लगे गंभीर आरोप
  • चौकी प्रभारी पहले ही हो चुके हैं निलंबित : Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested

इससे पहले पुलिस इस मामले में कथित पत्रकार उस्मान सैफी, एक कांग्रेस नेता, एक भाजपा नेता, दुष्कर्म के दो मुख्य आरोपियों तथा पीड़िता के दादा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में सिलयारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे को निलंबित किया गया था।

सौदेबाजी का खुलासा होने के बाद बढ़ीं गिरफ्तारियां : Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested

जानकारी के अनुसार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इसे दबाने और समझौता कराने की कोशिश की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी चर्चा में रहा। इसके बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने मामले की विवेचना धरसींवा थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान को सौंपते हुए चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया था।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मामले को दबाने के लिए बड़ी रकम की सौदेबाजी की गई थी। पुलिस के अनुसार, इस सौदेबाजी में पीड़िता के दादा, सीताराम मेडिकल स्टोर का संचालक और अन्य लोग भी शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की।

भाजपा नेता पर भी लगे गंभीर आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता के दादा से कथित तौर पर सौदेबाजी कराने में भाजपा नेता एवं मंडल मंत्री चंद्रशेखर यदु की अहम भूमिका रही। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में चंद्रशेखर यदु पीड़िता के दादा को 1 लाख 30 हजार रुपये गिनकर देते हुए दिखाई दिए थे। इसी वीडियो के सामने आने के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ गया तथा सौदेबाजी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ।

चौकी प्रभारी पहले ही हो चुके हैं निलंबित : Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested

गौरतलब है कि मामले की जांच में लापरवाही पाए जाने पर सिलयारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) संबद्ध किया गया था। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

महिला के साथ शर्मनाक घटना , खंबे से बांधकर फाड़े कपड़े, Video वायरल
UGC Double Degree Rule 2025: अब एक साथ दो डिग्रियां करना पूरी तरह वैध, छात्रों के लिए राहत की खबर!
बजाज फायनेंस में चोरी के गहने रखी गिरवी, महिला कर्मचारी गिरफ्तार
शराब घोटाला केस…5000 से ज्यादा पन्नों का चालान पेश:EOW ने 29 बंडलों में दिया लेखा-जोखा, लखमा समेत कई लोग जेल में हैं बंद
Chhattisgarh Liquor Scam ED Action : 230 करोड़ रुपये के लेनदेन के पुख्ता सबूत, सौम्या चौरसिया की 3 दिन की रिमांड मांगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?