CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Solution Camp : मोहतरा शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सैकड़ों लोगों की समस्याओं पर मौके पर हुआ फैसला

Solution Camp : मोहतरा शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सैकड़ों लोगों की समस्याओं पर मौके पर हुआ फैसला

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 मई। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बेमेतरा जिला के ग्राम पंचायत मोहतरा के माध्यमिक शाला परिसर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन (Solution Camp) गया। शिविर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया।

Contents
  • मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण Solution Camp
  • जनता से सीधा संवाद, आवेदन देने के लिए किया प्रेरित
  • अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के निर्देश
  • सरकार की योजनाओं की दी जानकारी (Solution Camp)
  • जनता की समस्याओं का हुआ निराकरण
  • विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान एसडीएम दिव्या पोटाई, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागीय स्टॉलों में आम नागरिकों की समस्याएं सुनते रहे। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने शिविर प्रारंभ होने से पूर्व मोहतरा स्थित राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बघेल ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण Solution Camp

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम मोहतरा क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। हाई स्कूल मैदान मोहतरा में आयोजित शिविर में कुल 834 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 814 मांग संबंधी तथा 20 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर स्थल पर ही 246 आवेदनों का निराकरण किया गया, जिनमें 242 मांग एवं 4 शिकायत संबंधी प्रकरण शामिल हैं। वहीं शेष 588 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिनमें 572 मांग एवं 16 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने मौके पर समाधान मिलने पर शासन की पहल की सराहना की।

जनता से सीधा संवाद, आवेदन देने के लिए किया प्रेरित

मंत्री बघेल ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी समस्याएं एवं मांगें लिखित आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि जब नागरिक जागरूक होकर अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाएंगे, तभी उनका त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन का उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का सत्यापन एवं निराकरण किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के निर्देश

प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर त्वरित और प्रभावी कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

सरकार की योजनाओं की दी जानकारी (Solution Camp)

अपने उद्बोधन में मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना की गड़बड़ियों को दूर कर प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध हो सके। किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। मंत्री बघेल ने महतारी वंदन योजना, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, राशन कार्ड निर्माण, तीन महीने का चावल एक साथ वितरण तथा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने नवागढ़ में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल निर्माण एवं महतारी सदन की स्वीकृति का भी उल्लेख किया।

जनता की समस्याओं का हुआ निराकरण

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पेयजल, नामांतरण, सीमांकन एवं कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे। मंत्री बघेल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्रता अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने तथा बिजली कटौती की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

शिविर में मंत्री दयाल दास बघेल ने अपने करकमलों से विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित (Solution Camp)। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति एवं चाबी प्रदान की गई। इसके अलावा नवीन राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व कार्ड, मत्स्य विभाग अंतर्गत मछली पालन हेतु जाल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सुकन्या समृद्धि एवं नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।शिविर के दौरान ग्रामीणों में शासन की योजनाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला तथा लोगों ने मौके पर समाधान मिलने पर प्रशासन एवं शासन की पहल की सराहना की।

Doctor Job Fraud Case: सरकारी डॉक्टर की नौकरी का झांसा, दुर्ग में 20 लाख की ठगी का खुलासा
Surrender Story : माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक, अर्जुन की बदली जिंदगी
Standard Operating Procedures : नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़
Mahtari Vandan Yojana 18th Installment : महतारी वंदन योजना का बड़ा ट्रांसफर, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिले 647 करोड़ रुपए
भिलाई में महिलाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य जागरूकता पर हुई कार्यशाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?