CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 10 रुपये के गोलगप्पे पर दरोगा और सिपाही ने दिखाई गुंडई, दुकानदार को पीटा….

10 रुपये के गोलगप्पे पर दरोगा और सिपाही ने दिखाई गुंडई, दुकानदार को पीटा….

By Newsdesk Admin
24/07/2025
Share

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश:
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। महज़ 10 रुपये के गोलगप्पे को लेकर एक पुलिस दरोगा और सिपाही ने रेहड़ी पर ठेला लगाकर मेहनत-मजदूरी करने वाले गरीब दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और दोनों आरोपियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Contents
  • गोलगप्पे खाए, पैसे मांगे तो पिटाई शुरू
  • “पैसे मांगे, तो गालियां मिलीं और लहूलुहान कर दिया” – पीड़ित
  • SP ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई

गोलगप्पे खाए, पैसे मांगे तो पिटाई शुरू

मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के औता गांव का है, जहां रहने वाले शिवा नामक दुकानदार गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पेट पालते हैं। शनिवार शाम दरोगा शिवम दत्त और सिपाही अमित उनके ठेले पर पहुंचे। दोनों ने 5-5 रुपये के गोलगप्पे खाए और बिना भुगतान किए आगे बढ़ गए। जब शिवा ने विनम्रता से पैसे मांगे, तो दोनों आगबबूला हो गए और खुलेआम सड़क पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

“पैसे मांगे, तो गालियां मिलीं और लहूलुहान कर दिया” – पीड़ित

पीड़ित शिवा का कहना है कि पैसे मांगने पर दरोगा और सिपाही ने पहले गालियां दीं और फिर धमकी देने लगे कि तुम्हें किसी फर्जी केस में फंसा देंगे। फिर दोनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट इतनी ज़बरदस्त थी कि शिवा के चेहरे और कानों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई, तब जाकर दोनों वर्दीधारी वहां से भाग निकले।

SP ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित दुकानदार शिवा ने सीओ राठ राजीव प्रताप को पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ ने तत्परता दिखाते हुए रिपोर्ट एसपी दीक्षा शर्मा को भेजी। जांच में दरोगा और सिपाही को दोषी पाया गया, जिसके बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Police’s ‘Operation Lost and Found’ successful : 151 गुम मोबाइल लौटाए गए
भोपाल दौरे पर आज प्रधानमंत्री मोदी, सिंदूर कलर की साड़ी में स्वागत के लिए तैयार 15 हजार महिलाएं..
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राजील में देखी टमाटर की खेती, सिंचाई का अनोखा तरीका भी बताया
आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी के दौरे का यह वीडियो शेयर कर सीएम योगी बोले- आज पूरा देश…
‘ब्रह्मोस की ताकत आपने ऑपरेशन सिंदूर में देखी होगी, नहीं देखी तो किसी पाकिस्तानी से पूछ लेना’, गरजे CM योगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल
Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसे…

Shiv Mahapuran Katha
Shiv Mahapuran Katha : शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध रूप से घूम रहीं 7 महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित (Shiv…

Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में सोलर प्लांट (Solar Plant) निर्माण…

Food Department Raid 
Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Food Department Raid : अधिकारियों के मुताबिक अभियान…

Share Trading Scam
Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Share Trading Scam :चारों आरोपियों को न्यायालय में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?