CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Theft in congress office : बाथरूम से 73 नल की टोटियां गायब

Theft in congress office : बाथरूम से 73 नल की टोटियां गायब

By Newsdesk Admin
16/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 मई। अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कार्यालय परिसर में घुसकर बाथरूम में लगी 73 नल की टोटियां चोरी कर लीं। इसके अलावा वाशरूम के फ्लश, वाश बेसिन और पाइप लाइन में भी तोड़फोड़ की गई। घटना में करीब एक लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। (Theft in congress office)

Contents
  • कांग्रेस ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
  • पुलिस ने शुरू की जांच : Theft in congress office

कार्यालय में मचाया उत्पात : Theft in congress office

जानकारी के अनुसार चोर शुक्रवार रात कार्यालय में दाखिल हुए और एक-एक कर सभी वाशरूम को निशाना बनाया। चोरी के साथ ही परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई। जाते समय आरोपियों ने कार्यालय के फर्श पर अंग्रेजी में “I Love Ambikapur” भी लिख दिया। सुबह कार्यालय खुलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर पहुंच गई।

कांग्रेस ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने घटना को लेकर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कांग्रेस कार्यालय में यह तीसरी चोरी की घटना है। घड़ी चौक जैसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके में, जहां पास में यातायात चौकी, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला न्यायालय मौजूद हैं, वहां इस तरह की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है। आने वाले दिनों में यहां कांग्रेस सेवादल का प्रशिक्षण शिविर भी प्रस्तावित था, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच : Theft in congress office

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Jashpur Police Action Case  :  वर्दीधारियों पर एसएसपी का ‘हंटर’! लंबे समय से गायब तीन आरक्षक सीधे नौकरी से बर्खास्त
Chhattisgarh High Court Promotion Verdict 2026: प्रमोशन मौलिक अधिकार नहीं, RI से CMO पदोन्नति को मिली मंजूरी
Bhilai Nagar MLA : भेंट मुलाकात के दौरान महिलाओं ने विधायक देवेंद्र यादव से कहा तुम विधायक नही हमारे गली के बच्चे हों
Big Breaking : वैशाली नगर MLA रिकेश के कार्यालय में “करेला” का अंबार, कल तीज पर “करू भात” खाएंगी महिलाएं, 20 हजार किलो करेला पहुंचा शांति नगर
दल्ली राजहरा से भिलाई ससुराल आए दामाद ने पत्नी की चाकू मार कर दी हत्या 🛑 ससुर पर भी किया हमला 🛑 घायल ससुर रायपुर रेफर 🛑 आरोपी को सरगर्मी से तलाश रही पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?