CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Trichophagia Rare Medical Case : वृद्धा 50 वर्ष तक खाती रही बाल नोंचकर, पेट से निकला 760 ग्राम का गुच्छा

Trichophagia Rare Medical Case : वृद्धा 50 वर्ष तक खाती रही बाल नोंचकर, पेट से निकला 760 ग्राम का गुच्छा

By Newsdesk Admin
10/10/2025
Share
Trichophagia Rare Medical Case
Trichophagia Rare Medical Case

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। लोगों की अजीब आदतें (Trichophagia Rare Medical Case) कई बार बड़ी चिकित्सीय परेशानी में बदल जाती हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला आगरा में सामने आया है, जहां 62 वर्षीय महिला के पेट से 760 ग्राम बालों का गुच्छा निकाला गया। डॉक्टरों के अनुसार, यह महिला पिछले 50 वर्षों से बाल नोंचकर खा रही थी। आंतों में अवरोध के कारण उसे उल्टी और तेज पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे नवदीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Contents
  • बाल नोंचकर खाने की आदत
  • आंतों में इकट्ठे होकर बड़ा गुच्छा बना लेते हैं
  • काउंसलिंग और दवा से इलाज Trichophagia Rare Medical Case

बाल नोंचकर खाने की आदत

वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सुनील शर्मा (Trichophagia Rare Medical Case) ने बताया कि मरीज की एंडोस्कोपी कराने पर पेट में बड़ा अवरोध दिखाई दिया। काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि उसे 12 वर्ष की उम्र से बाल नोंचकर खाने की आदत है। 27 वर्ष की उम्र में भी उसका ऑपरेशन किया गया था और उस समय भी पेट से बालों का गुच्छा निकाला गया था। इस बार ऑपरेशन के दौरान 760 ग्राम बालों का गुच्छा निकला, जिससे आंतों में रुकावट हो गई थी। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

आंतों में इकट्ठे होकर बड़ा गुच्छा बना लेते हैं

डॉ. शर्मा के अनुसार, यह समस्या ट्राइकोटिलोमेनिया और ट्राइकोफेजिया नामक मानसिक विकार से जुड़ी होती है। ट्राइकोटिलोमेनिया में व्यक्ति को अपने बाल तोड़ने की आदत होती है, जबकि ट्राइकोफेजिया में बालों को खा लेने की प्रवृत्ति विकसित हो जाती है। लंबे समय तक यह आदत जारी रहने पर बाल आंतों में इकट्ठे होकर बड़ा गुच्छा बना लेते हैं, जो धीरे-धीरे पेट या आंत को ब्लॉक कर देते हैं।

काउंसलिंग और दवा से इलाज Trichophagia Rare Medical Case

इस प्रकार की स्थिति में अक्सर मरीजों को बार-बार उल्टी, भूख न लगना, और पेट दर्द जैसी शिकायतें होती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक दुर्लभ लेकिन गंभीर स्थिति है, जिसे मनोरोग विशेषज्ञ की मदद से रोका जा सकता है। यदि समय रहते ऐसे मरीजों का काउंसलिंग और दवा से इलाज कराया जाए, तो यह खतरनाक आदत पूरी तरह छोड़ी जा सकती है।

डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि मरीज का व्यवहार लंबे समय से इस आदत के नियंत्रण में था, लेकिन मानसिक तनाव और अकेलेपन के कारण यह फिर से शुरू हो गया। यदि इस रोगी का नियमित मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज होता रहता, तो शायद यह स्थिति दोबारा नहीं आती। उन्होंने सलाह दी कि जिन बच्चों या युवाओं में बाल नोंचने या खाने की प्रवृत्ति दिखे, उनके परिवार को तुरंत मनोचिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

Wrong-Injection Case: खांसी और सीने में दर्द था… डॉक्टर ने लगा दी रेबीज की सुई, बिहार के अस्पताल में बड़ा लापरवाही कांड
Medical Negligence Case: मैनपुरी में गलत नसें जोड़ने से युवक का हाथ काटना पड़ा — परिवार सदमे में
CG Specialist Doctors Posting Policy : विशेषज्ञ डॉक्टरों को बड़ी राहत, अब बंधपत्र डॉक्टरों की तैनाती केवल उनके ही विभाग में होगी
दर्दनाक खबर : यूकेजी में‌ पढ़ रही बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, महज 7 साल की उम्र में इस तरह मौत से डॉक्टर सहित सभी हैरान
भारतीय व्हिस्की का डंका! McDowells No. 1 ने पछाड़ा ग्लोबल ब्रांड्स को, बनी दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली शराब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?