CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Truck Hit And Run : मदद नहीं मिली, तो पत्नी का शव मोटर साइकिल पर बांधकर 80 KM चला पति, सड़क पर खड़ी रही संवेदनहीनता

Truck Hit And Run : मदद नहीं मिली, तो पत्नी का शव मोटर साइकिल पर बांधकर 80 KM चला पति, सड़क पर खड़ी रही संवेदनहीनता

By Newsdesk Admin
12/08/2025
Share
Truck Hit And Run
Truck Hit And Run

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। नागपुर से मध्यप्रदेश जाने वाले हाईवे पर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद पति मदद के लिए राहगीरों से गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। संवेदनहीनता की इंतहा तब हुई जब युवक ने थक-हारकर अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल पर बांधा और करीब 80 किलोमीटर दूर अपने गांव तक यूं ही ले गया। यह घटना न केवल इंसानियत पर सवाल खड़े करती है बल्कि सरकारी तंत्र की लापरवाही को भी उजागर करती है।

मध्यप्रदेश स्थित अपने गांव पहुंच जाने के बाद नागपुर पुलिस ने उसका पता लगाकर उसकी पत्नी ज्ञारसी का शव वापस लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दंपती को टक्कर मारनेवाले ट्रक की तलाश कर रही है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के गृहनगर एवं चुनाव क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दुर्घटना रविवार को दोपहर 2.30 से तीन बजे के बीच की है, जब नागपुर में रहनेवाला 36 वर्षीय अमित यादव अपनी पत्नी ज्ञारसी यादव के साथ अपनी मोटरसाइकिल से मध्यप्रदेश के लखनादौन स्थित अपने गांव करनपुर के लिए निकला था। नागपुर से कुछ ही दूर देवलापार में उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से उसकी पत्नी ज्ञारसी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अमित यादव घायल हो गया। घायलावस्था में ही वह काफी देर तक सड़क पर खड़ा लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। लेकिन न तो उसके पास हाइवे पुलिस का कोई दस्ता पहुंचा, ना ही किसी ने एंबुलेंस की व्यवस्था की। तब उसने पत्नी के शव को अपने मोटरसाइकिल पर ही पीछे बांधकर मध्यप्रदेश की ओर चलना शुरू कर दिया।

कुछ दूर जाने के बाद खुमारी टोल नाका पर पुलिस ने उसे इस हालत में जाते देख रोकने की कोशिश की। लेकिन वह रुका नहीं। तब पुलिस ने ही उसका वीडियो बना लिया।

बाद में नागपुर शहर एवं ग्रामीण पुलिस, तथा हाइवे पुलिस ने संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश स्थित उसके गांव का पता लगाया और उसके घर पहुंचकर ज्ञारसी यादव के शव को पुनः पोस्टमार्टम के लिए नागपुर लाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दंपती को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के टोल नाकों एवं हाइवे पर लगे सीसीटीवी की मदद से वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Ayodhya Ram Mandir Construction Cost: अब तक कितना हुआ खर्च और कितने मजदूर जुटे काम पर?
Chhattisgarh Budget Session 2047 Vision: अभिभाषण में ‘Viksit Chhattisgarh 2047 Vision’ की रोडमैप, बस्तर-नक्सल नीति पर साफ संदेश
CBSE New Rule: अगर दूसरी बार बोर्ड एग्जाम देने पर कम नंबर आए तो क्या होगा? कौन से मार्क्स होंगे फाइनल
कठुआ में पंजाब से आए युवकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, पुलिस ने 6 युवकों को हिरासत में लिया
रिलेशन को लेकर विवादों के बीच तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दी बधाई, ‘छोटे भाई…’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440)…

Employee Protest
Employee Protest : डीए-डीआर और एरियर्स समेत 8 मांगों को लेकर बिलासपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिलासपुर में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय…

SIR Election Commission : SIR पर EC की सफाई, सभी आदेश सर्वसम्मति से मंजूर होने का दावा
SIR Election Commission : SIR पर EC की सफाई, सभी आदेश सर्वसम्मति से मंजूर होने का दावा

SIR पर चुनाव आयोग की सफाई (SIR Election…

Elephant Calf
Elephant Calf : फसल बचाने लगाए करंट वाले तार की चपेट में आया हाथी शावक, मौके पर मौत

सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में खेतों के…

Govinda Sunita Controversy : गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता ने किया समर्थन, 'कायर' वाले बयान से मचा बवाल
Govinda Sunita Controversy : गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता ने किया समर्थन, ‘कायर’ वाले बयान से मचा बवाल

सुनीता ने दिव्या की पोस्ट को री-शेयर कर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?