CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत कब तक बन जाएगा दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या वाला देश? कितनी होगी आबादी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत कब तक बन जाएगा दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या वाला देश? कितनी होगी आबादी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

20 मार्च , 2025 :

साल 2050 तक भारत दुनिया में सबसे बड़ी हिंदू और मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा. पीयू रिसर्च सेंटर की एक अध्ययन रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि भारत में मुस्लिम जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और इस समय की तुलना में 2050 तक यह काफी अधिक हो जाएगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत हिंदू धर्म का सबसे बड़ा केंद्र बना रहेगा लेकिन इसके साथ ही यहां मुस्लिम आबादी भी किसी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक होगी. हालांकि, भारत एक बहुसांस्कृतिक और बहुधार्मिक देश बना रहेगा जहां कई धर्मों के अनुयायी शांति से रह पाएंगे.

मुस्लिमों की सबसे ज्यादा होगी आबादी

भारत पहले से ही दुनिया के अधिकांश हिंदुओं का प्रमुख केंद्र है. 2010 में वैश्विक हिंदू जनसंख्या का 94% हिस्सा भारत में रहती है और 2050 तक यह प्रवृत्ति जारी रहने की उम्मीद है. अनुमान के अनुसार, 2050 तक भारत में 1.3 अरब हिंदू होंगे.

वहीं, भारत में 2050 तक मुस्लिम आबादी 311 मिलियन (31.1 करोड़) तक पहुंचने की संभावना है, जो कि वैश्विक मुस्लिम जनसंख्या का लगभग 11% होगा. इससे भारत दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा, जबकि वर्तमान में इंडोनेशिया में दुनिया में सबसे ज़्यादा मुसलमान रहते हैं.

तेजी से बढ़ रही है जनसंख्या

भारत में मुसलमानों की जनसंख्या हिंदुओं की तुलना में तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिसका मुख्य कारण उनकी कम औसत आयु और उच्च प्रजनन दर है. 2010 में, भारतीय मुसलमानों की औसत आयु 22 वर्ष थी, जबकि हिंदुओं की 26 वर्ष और ईसाइयों की 28 वर्ष थी. इसी तरह प्रति मुस्लिम महिला औसतन 3.2 बच्चे होते हैं, जबकि हिंदू महिलाओं में यह आंकड़ा 2.5 और ईसाई महिलाओं में 2.3 है.

इन्हीं कारकों के कारण भारत में मुस्लिम आबादी 2010 में 14.4% से बढ़कर 2050 तक 18.4% तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि, 2050 तक हिंदुओं की संख्या भारतीय जनसंख्या का तीन-चौथाई (76.7%) से अधिक बनी रहेगी. दिलचस्प बात यह है कि 2050 में भारत में हिंदुओं की संख्या दुनिया के पांच सबसे बड़े मुस्लिम देशों (भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, नाइजीरिया और बांग्लादेश) की कुल मुस्लिम आबादी से भी अधिक होगी.

जानें कितनी होगी ईसाइयों की संख्या

भारत में कई छोटे धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय भी हैं. 2010 में, देश की कुल जनसंख्या का लगभग 2.5% ईसाई थे. 2050 तक भारत में ईसाइयों की जनसंख्या घटकर 2.2% रहने की संभावना है. हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में धार्मिक विविधता बनी रहेगी, और सभी समुदायों की उपस्थिति देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाए रखेगी.

Sky Guard Surveillance Drone: 7 दिन तक आसमान में टिककर सीमा सुरक्षा के मायने बदलने वाला स्वदेशी कमाल
शराब दुकान हटने पर मार्केट व मोहल्ले ने विधायक रिकेश का किया अभूतपूर्व स्वागत, लड्डुओं से तौला, कहा – “जो शराब दुकान के पक्षधर थे जल्द उनके नाम सार्वजनिक करूंगा, अब शराब दुकान यहां मत आने देना चाहे कुछ भी हो जाए”
OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी PAK कंटेंट बैन, भारत का एक और एक्शन
दो बेटियां की थी शादी… एक की पहुंची बारात, दूसरा दूल्हा दे गया दगा, फिर फोन कर कही ये बात
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kolkata Accident : दोपहर में अचानक मचा कोहराम, निर्माणाधीन ढांचा गिरते ही मलबे में दबे कई लोग

सीजी भास्कर, 24 जून। कोलकाता में बुधवार दोपहर…

Carbon Farming : खेती से कमाई का नया रास्ता, धमतरी में शुरू हुई ऐसी पहल जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले में कृषि…

Bhupesh Baghel : बिलासपुर में भूपेश बघेल का तीखा हमला, राम मंदिर से लेकर कानून व्यवस्था तक सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 24 जून। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

Furniture Scam
Furniture Scam : 5 साल पुराने फर्नीचर घोटाले में फिर तेज हुई जांच, दस्तावेज नहीं मिले तो एसीबी पहुंची दफ्तर

सीजी भास्कर, 24 जून। सरगुजा संभाग के चर्चित…

Land Encroachment : 250 एकड़ जमीन को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई बड़ी मांग

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले के एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?