CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women Jihad Recruitment : नाकामी हाथ लगते देख खूंखार आतंकी मसूद अजहर ने चली नई चाल, महिलाओं को लुभाने की तरकीब

Women Jihad Recruitment : नाकामी हाथ लगते देख खूंखार आतंकी मसूद अजहर ने चली नई चाल, महिलाओं को लुभाने की तरकीब

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
Women Jihad Recruitment
Women Jihad Recruitment

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने हाल ही में सिर्फ 500 पाकिस्तानी रुपये की फीस में जिहाद का प्रशिक्षण देने के नाम पर महिलाओं को आतंकी बनाने के लिए ‘जमात-उल-मोमिनात’ नाम से पहली महिला ब्रिगेड (Women Jihad Recruitment) के गठन की घोषणा की थी। लेकिन, इस बाबत कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलते देख जैश प्रमुख ने अब एक नई चाल चली है। उसने ‘मरने के बाद जन्नत मिलेगी’ के आह्वान से महिलाओं को लुभाने की तरकीब अपनाई है।

हाल ही में बहावलपुर के मरकज उस्मान-ओ-अली में मसूद अजहर के भाषण का 21 मिनट का एक विशेष आडियो सामने आया है। इसमें वह इस नई ब्रिगेड के तहत महिलाओं के प्रशिक्षण और उनकी तैनाती की विस्तृत रूपरेखा के बारे में बता रहा है। इस आडियो में उसने अपने दीर्घकालिक “वैश्विक जिहाद” वाले दृष्टिकोण के तहत महिलाओं की भर्ती, प्रशिक्षण (Women Jihad Recruitment) और उनके इस्तेमाल का तरीका बताया है। उसने तुलनात्मक ढंग से बताया कि नई महिला ब्रिगेड के प्रशिक्षण कार्यक्रम और जैश-ए-मोहम्मद में पुरुषों के लिए लंबे समय से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम एक ही समान हैं।

मसूद अजहर ने बताया कि जिस तरह जैश में भर्ती होने वाले पुरुष 15-दिवसीय “दौरा-ए-तरबियात” (Women Jihad Recruitment) पाठ्यक्रम संबंधी प्रशिक्षण से गुजरते हैं, उसी तरह जमात-उल-मोमिनात में शामिल होने वाली महिलाओं को बहावलपुर स्थित मरकज उस्मान-ओ-अली में “दौरा-ए-तस्किया” नामक एक नया प्रशिक्षण पाठ्यक्रम दिया जाएगा। गौरतलब है कि दो दशकों से जैश-ए-मोहम्मद का “दौरा-ए-तरबियात” नए भर्ती हुए लोगों का ब्रेनवाश करने और उन्हें यह विश्वास दिलाने का पहला चरण रहा है कि भारत के खिलाफ जिहाद से जन्नत मिलती है। अब, मसूद अजहर का कहना है कि यही वैचारिक प्रक्रिया महिलाओं पर भी लागू की जाएगी।

अपने भाषण में खूंखार आतंकी ने वादा किया कि जमात-उल-मोमिनात (Women Jihad Recruitment) में शामिल होने वाली कोई भी महिला “मृत्यु के बाद अपनी कब्र से सीधे जन्नत जाएगी।” वह आगे कहता है कि पहला कोर्स पूरा करने वाली महिलाएं “दौरा-आयत-उल-निशा” नामक दूसरे चरण में जाएंगी, जहां उन्हें सिखाया जाएगा कि कैसे इस्लामी ग्रंथ “महिलाओं को जिहाद करने का निर्देश देते हैं।”

आडियो में वह महिला ब्रिगेड के गठन को यह कहकर उचित ठहराता है कि “जैश के दुश्मनों ने हिंदू महिलाओं को सेना में भर्ती किया है और महिला पत्रकारों को हमारे खिलाफ खड़ा किया है।” उसने कहा कि वह भी “अपनी महिलाओं को उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने और लड़ने के लिए संगठित कर रहा है।”

मसूद अजहर ने यह भी दावा किया कि जैश-ए-मोहम्मद के पुरुष मुजाहिद इस नई महिला ब्रिगेड के साथ खड़े होंगे और यह महिला ब्रिगेड “दुनिया भर में इस्लाम का प्रसार करेगी।” उसने घोषणा की कि पाकिस्तान के हर जिले में जमात-उल-मोमिनात की शाखाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें से प्रत्येक का नेतृत्व एक जिला मुंतजिमा करेगा जो संगठन में महिलाओं की भर्ती के लिए जिम्मेदार होगा।

ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों पर किया सटीक हमला, अब पाकिस्तान की खैर नहीं
Newborn abandoned in forest: मध्यप्रदेश में शिक्षक दंपति ने 3 दिन के मासूम को जंगल में दबाया पत्थरों तले
Beating Retreat ceremony: प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, अटारी वाघा सीमा पर फिर से बीटिंग रिट्रीट जरूरी क्यों?
Ashok Mittal Rajya Sabha : आप में फेरबदल, राज्यसभा में नई जिम्मेदारी अशोक मित्तल को, राघव चड्ढा पद से हटे
5 साल की मासूम हितिक्षा की निर्मम हत्या, बाथरूम में मिली गला कटी लाश, आरोपी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?