CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » No recognition of ‘parallel list’ : भिलाई भाजयुमो में ‘बगावत’ : प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया बोले- ‘समानांतर सूची’ की मान्यता नहीं, दागी चेहरों पर होगी कार्रवाई

No recognition of ‘parallel list’ : भिलाई भाजयुमो में ‘बगावत’ : प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया बोले- ‘समानांतर सूची’ की मान्यता नहीं, दागी चेहरों पर होगी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

​सीजी भास्कर , 23 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा की भिलाई जिला इकाई में कार्यकारिणी गठन को लेकर उठा विवाद अब प्रदेश नेतृत्व तक पहुँच गया है। भिलाई भाजपा के 13 मंडलों में से 10 मंडलों के अध्यक्षों ने जिला नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी अलग (समानांतर) नियुक्तियाँ कर दी हैं। (No recognition of ‘parallel list’)

Contents
  • ​विवाद की जड़: ‘रेवड़ियों’ की तरह पद बांटने का आरोप : No recognition of ‘parallel list’
  • दागी चेहरों पर होगी कार्रवाई – टिकरिया : No recognition of ‘parallel list’
  • आंतरिक शिकायतों को संवाद के जरिए सुलझाएंगे

इस गंभीर स्थिति पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि भिलाई संगठन में ऐसा पहली बार हुआ है। जिलाध्यक्ष की सूची में मंडल अध्यक्षों ने असंतोष जाहिर किया है तो जरूर कोई बात है, इसे मिल बैठ कर जल्द सुलझा लिया जाएगा।

​विवाद की जड़: ‘रेवड़ियों’ की तरह पद बांटने का आरोप : No recognition of ‘parallel list’

​भिलाई भाजपा के 10 मंडल अध्यक्षों का आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल के हस्ताक्षरित सूची में संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है।

मंडल अध्यक्षों का कहना है कि ​पसंदीदा और संगठन से कटे हुए लोगों को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। ​घोषित सूची में कुछ ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ​विरोध स्वरूप 10 मंडलों ने अपनी अलग सूची जारी कर दी है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ​राहुल टिकरिया ने फोन पर CG Bhaskar से कहा कि वो अभी प्रवास पर अन्य प्रांत में हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लौटते ही इसका समाधान कर लिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में टिकरिया ने कहा कि कोई भी मंडल अध्यक्ष अपने स्तर पर भाजयुमो की सूची घोषित करने का अधिकार नहीं रखता। भाजयुमो में वही नियुक्तियाँ वैध होती हैं जो भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजयुमो जिलाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी होती हैं। हम मंडल अध्यक्षों की बात अवश्य सुनेंगे और जो कमियां हैं उन्हें सुधार लिया जाएगा।

दागी चेहरों पर होगी कार्रवाई – टिकरिया : No recognition of ‘parallel list’

जब उनसे आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को पद देने के आरोपों पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि सूची में किसी भी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति का नाम शामिल है, तो उसे तत्काल हटाया जाएगा। संगठन की छवि से कोई समझौता नहीं होगा।

आंतरिक शिकायतों को संवाद के जरिए सुलझाएंगे

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ से बाहर (प्रशिक्षण शिविर/प्रवास) पर हैं। वापस लौटते ही वह सभी असंतुष्ट मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा एक परिवार है और आंतरिक शिकायतों को संवाद के जरिए सुलझा लिया जाएगा।

BJYM executive dispute in Bhilai : भाजयुमो कार्यकारिणी पर भड़के सांसद विजय बघेल, बोले- ‘घर में बैठकर नहीं होती राजनीति’
Political Internal Conflict : भिलाई भाजपा में भारी अंतर्कलह, युवा मोर्चा की नियुक्तियों पर बवाल

Tamnar Crime News : अकेली महिला को देख घर में घुसा सिरफिरा आशिक, पुलिस ने भेजा जेल
चुनाव बाद भिलाई में दौड़ा “बुलडोजर” 🛑 भारी पुलिस बल के साथ संडे मार्केट में ढहा दिए गए अवैध कब्जे
Sukma IED Blast 2025 : आइईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर
Chhattisgarh Police Medal 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस की शानदार उपलब्धि, 17 IPS और 222 जवानों को मिला गृहमंत्री दक्षता पदक
गरियाबंद: कोर्ट कर्मचारी को जमीन पर पटककर पीटा, परिवार ने मोबाइल-बैग छीना और दस्तावेज फाड़े, कोर्ट के फैसले से था नाराज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मी वीरता पदक से सम्मानित, दंतेवाड़ा के संजय पोटाम को तीसरी बार सम्मान

14/08/2025
Disability Employment Raipur
छत्तीसगढ़रोजगार

Chhattisgarh Job Fair : छत्तीसगढ़ रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका, इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप

05/09/2025
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनिया

WhatsApp Multi Account Feature : एक ही फोन में चला सकते हैं 2-2 WhatsApp अकाउंट, 1 क्लिक में हो जाएगा काम

31/12/2025
Mineral Block Auction in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Mineral Block Auction in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की धरती में छिपा औद्योगिक सोना, राज्य सरकार ने खोले ई-नीलामी के दरवाजे

02/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?