CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bemetara Road Issue : सीसी रोड घोटाले पर भड़के मुख्यमंत्री, दाढ़ी मामले में कलेक्टर को सख्त जांच के आदेश

Bemetara Road Issue : सीसी रोड घोटाले पर भड़के मुख्यमंत्री, दाढ़ी मामले में कलेक्टर को सख्त जांच के आदेश

By Newsdesk Admin
02/05/2026
Share
Bemetara Road Issue
Bemetara Road Issue

सीजी भास्कर, 02 मई : बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में हाल ही में बनी सीसी रोड (Bemetara Road Issue) के कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है और साफ कहा है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण पर तुरंत संज्ञान लेते हुए बेमेतरा (Bemetara Road Issue) कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा की और पूरे मामले की विस्तृत तथा समयबद्ध जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित सड़क का तकनीकी परीक्षण कराया जाए और यह जांच की जाए कि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था मानकों के अनुरूप थी या नहीं।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता, गुणवत्ता में कमी या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क के त्वरित पुनर्निर्माण के भी निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केवल एक सड़क तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की विशेष समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया कि अन्य परियोजनाओं में भी गुणवत्ता की जांच की जाए, ताकि इस तरह की लापरवाही दोबारा सामने न आए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की मूल जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय होगी और उनके खिलाफ कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग, नियमित फील्ड निरीक्षण और मजबूत गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली लागू की जाए, ताकि विकास कार्य टिकाऊ और भरोसेमंद बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को मजबूत और सुरक्षित अधोसंरचना मिले, जिससे उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में निर्माण कार्यों (Bemetara Road Issue) की गुणवत्ता को लेकर सरकार पहले से ही सख्त रुख अपना रही है। इस ताजा मामले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही पर सीधे कार्रवाई होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

महिला टीचर ने छात्र को जड़े 4 थप्पड़…सुनाई देना बंद:पिता बोले- 70-80% कान खराब हो गया..
Samagra Shiksha Budget Plan  : CS का चाबुक! ‘सिर्फ स्कूल की दीवारें खड़ी करने से काम नहीं चलेगा, बच्चों का भविष्य सुधारो’, कड़े तेवरों से हिला शिक्षा विभाग
Abacus Competition : अबेकस प्रतियोगिता में रायपुर के बच्चों का कमाल, रिकॉर्ड तोड़े और ट्रॉफी पर कब्ज़ा”
Jagdalpur Car Accident: तालाब में समाई स्कॉर्पियो, दोस्तों की मस्ती पल में बदली मातम में
Dhanbad Railway Corruption Case : 24 लाख के बिल पर अटकी फाइल, ₹50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया रेल इंजीनियर, धनबाद मंडल में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?