CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suspicious death of constable : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच शुरू

Suspicious death of constable : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच शुरू

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share

सीजी भास्कर 4 मई I छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्रीराम केयर अस्पताल में कॉन्स्टेबल की मौत के मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच होगी। परिजनों के विरोध-प्रदर्शन और हंगामे के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। (Suspicious death of constable)

Contents
  • इलाज में लापरवाही बनाम हार्ट अटैक का दावा : Suspicious death of constable
  • पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंचे, ऑपरेशन की सलाह
  • ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों का आरोप
  • हंगामा और FIR की मांग
  • मजिस्ट्रियल जांच शुरू, डॉक्टरों की भूमिका पर जांच
  • चार सदस्यीय टीम ने किया पोस्टमार्टम
  • पीएम रिपोर्ट का इंतजार

सिम्स अस्पताल के चार डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। अब प्रशासन और परिजन दोनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

इलाज में लापरवाही बनाम हार्ट अटैक का दावा : Suspicious death of constable

इस मामले में परिजनों का कहना है कि पथरी के इलाज में लापरवाही हुई, जबकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि कॉन्स्टेबल की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंचे, ऑपरेशन की सलाह

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एरमशाही निवासी सत्यकुमार पाटले (36) पुलिस विभाग में आरक्षक थे और उनकी पोस्टिंग सरकंडा थाने में थी। 26 अप्रैल को उनके पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वे इलाज के लिए नेहरू नगर स्थित अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने पथरी की समस्या बताई और ऑपरेशन कराने की सलाह दी।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों का आरोप

परिजनों के अनुसार बिना चीरा लगाए ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के अगले दिन तक हालत सामान्य थी, लेकिन शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि करीब चार घंटे तक कोई विशेषज्ञ डॉक्टर देखने नहीं आया, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका और शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

हंगामा और FIR की मांग

घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा किया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और अधिकारी पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग की और कहा कि समय पर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाता तो जान बच सकती थी।

मजिस्ट्रियल जांच शुरू, डॉक्टरों की भूमिका पर जांच

प्रशासन ने मामले को संदेहास्पद मानते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार आकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की। जांच में इस बात पर फोकस किया जा रहा है कि मरीज की हालत बिगड़ने के समय कौन से डॉक्टर ड्यूटी पर थे और क्या उपचार किया गया। (Suspicious death of constable)

चार सदस्यीय टीम ने किया पोस्टमार्टम

पहले जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने की योजना थी, लेकिन चार डॉक्टरों की टीम न बनने के कारण मामला अटक गया। इसके बाद सिम्स में अधीक्षक लखन सिंह के नेतृत्व में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई, जिसने शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम किया।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

परिजन और प्रशासन दोनों को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत की वजह चिकित्सकीय लापरवाही थी या हार्ट अटैक।

Suzuki Motors Jobs : ITI वालों के लिए खुला नौकरी का मौका, 10 सितंबर को कैंप; उम्र और योग्यता जानें
पेट पर मारुंगा एक लात और… AC चलाने को कहने पर भड़का OLA ड्राइवर, लिंक्ड IN पर प्रेग्नेंट महिला ने बताया दर्द
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या
Health Awareness Campaign : छत्तीसगढ़ में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान ने बनाया नया रिकॉर्ड, 22 लाख लोगों ने लिया लाभ
CG CBG Policy 2026 : कचरे से बनेगी सीबीजी, किसान पैरा बेचकर कमाएंगे अतिरिक्त आय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kondagaon School
Kondagaon School :  खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन

फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में…

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?