CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big question on Chrome ! क्या Google चुपचाप आपके कंप्यूटर में डाउनलोड कर रहा 4GB की AI फाइल?

Big question on Chrome ! क्या Google चुपचाप आपके कंप्यूटर में डाउनलोड कर रहा 4GB की AI फाइल?

By Newsdesk Admin
07/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 7 मई । दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्राउजर Google Chromeको लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। सिक्योरिटी रिसर्चर Alexander Hanff ने आरोप लगाया है कि Chrome कुछ यूजर्स के लैपटॉप और डेस्कटॉप पर बिना अनुमति मांगे करीब 4GB की AI फाइल डाउनलोड कर रहा है। (Big question on Chrome)

Contents
  • पहले हार्डवेयर चेक, फिर ऑटो डाउनलोड : Big question on Chrome
  • Chrome के AI फीचर्स से जुड़ा है मामला
  • टेस्ट में सामने आई पूरी प्रक्रिया

रिसर्चर के मुताबिक यह फाइल Google के Gemini Nano AI सिस्टम से जुड़ी है, जिसे Chrome बैकग्राउंड में अपने-आप इंस्टॉल कर देता है। खास बात यह है कि कई यूजर्स को इसकी जानकारी तक नहीं होती।

पहले हार्डवेयर चेक, फिर ऑटो डाउनलोड : Big question on Chrome

रिपोर्ट के अनुसार, Chrome सबसे पहले यह जांचता है कि यूजर का सिस्टम AI मॉडल चलाने के लिए जरूरी हार्डवेयर क्षमता रखता है या नहीं। यदि डिवाइस एलिजिबल पाया जाता है, तो ब्राउजर बैकग्राउंड में AI मॉडल डाउनलोड करना शुरू कर देता है।बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान यूजर से किसी तरह की स्पष्ट परमिशन नहीं मांगी जाती। ऐसे में कई लोगों को तब तक इसका पता नहीं चलता, जब तक उनके सिस्टम की स्टोरेज तेजी से भरने न लगे या इंटरनेट डेटा की खपत असामान्य रूप से बढ़ न जाए।

Chrome के AI फीचर्स से जुड़ा है मामला

रिसर्चर का दावा है कि यह डाउनलोड Chrome के ऑन-डिवाइस AI फीचर्स से जुड़ा हुआ है। इनमें AI Writing Help, टेक्स्ट सजेशन और अन्य AI-पावर्ड टूल्स शामिल हैं।Google इन फीचर्स को तेज और प्राइवेट बनाने के लिए AI मॉडल को सीधे यूजर के डिवाइस पर स्टोर कर रहा है, ताकि कुछ प्रोसेसिंग लोकली हो सके।

टेस्ट में सामने आई पूरी प्रक्रिया

Alexander Hanff ने इस दावे की पुष्टि के लिए macOS पर एक कंट्रोल्ड टेस्ट किया। उन्होंने नया Chrome प्रोफाइल बनाकर फाइल सिस्टम एक्टिविटी को मॉनिटर किया। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट के दौरान Chrome ने ‘OptGuideOnDeviceModel’ नाम का फोल्डर बनाया और बिना किसी यूजर इंटरैक्शन के करीब 4GB का पेलोड डाउनलोड कर लिया। यह पूरा प्रोसेस लगभग 14 मिनट में पूरा हुआ। (Big question on Chrome)

रिसर्चर का कहना है कि डाउनलोड शुरू होने से पहले Chrome ने सिस्टम की हार्डवेयर क्षमता का भी विश्लेषण किया I

BJP ने बनाया ‘बड़ा भाई’ तो नीतीश कुमार ने दिखा दिया ‘बड़ा दिल’, सभी 7 मंत्री पद दे दिए…
बाई रोड प्रयागराज महाकुंभ स्नान‌ के लिए निकले भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री का एक्सीडेंट, साथी समेत हुए घायल, एक की मौत
संभल में लगे फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर, इजराइली प्रोडक्ट बायकॉट करने की अपील
Mukti Dham Theft : मुक्तिधाम का ताला तोड़कर 500 फीट केबल वायर चोरी, आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट-वर्दी फाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MBBS Admission
MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट

सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए…

Fake ACB Officer
Fake ACB Officer : एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली की धमकी दी; फरार आरोपी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में…

Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर…

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?