सीजी भास्कर, 05 जून : तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई (Tamil Nadu Politics) ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत की भी घोषणा कर दी है। अन्नामलाई ने कहा कि वह अब जनता के साथ मिलकर एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने और सहयोग देने की अपील भी की।
अन्नामलाई बीजेपी से क्यों खफा
अन्नामलाई (Tamil Nadu Politics) ने बताया कि उनकी सोच पार्टी के अन्य नेताओं से नहीं मिलती है। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2025 में ही बीजेपी को बता दिया था कि वह पार्टी छोड़ेंगे। लेकिन उनसे चुनाव खत्म होने का तक इंतजार करने के लिए कहा गया था।
अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2009 में डीएमडीके के साथ इंटर्नशिप से की थी। इसके बाद वह 2020 में बीजेपी में शामिल हुए। अब उन्होंने नया रास्ता चुनने का फैसला किया है। उनके अनुसार राजनीति में बदलाव लाने के लिए नए विचार और नई सोच जरूरी है।
रजनीकांत का प्रस्ताव भी ठुकराया
अन्नामलाई ने बताया कि बीजेपी में शामिल होने से पहले अभिनेता रजनीकांत ने उन्हें अपनी संभावित राजनीतिक पार्टी से जुड़ने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने पहले ही बीजेपी नेतृत्व से जुड़ने का वादा कर लिया था, इसलिए उन्होंने उस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वचन निभाना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण था।
We The Leader आंदोलन की शुरुआत
अन्नामलाई (Tamil Nadu Politics) ने बताया कि उनके नए आंदोलन का नाम “We The Leader” होगा। इसके तहत युवाओं और आम लोगों को राजनीति और नेतृत्व की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि उनकी राजनीतिक पार्टी बनती है तो उसमें कार्यकाल की सीमा तय होगी, ताकि परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा न मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान भी जताया। उन्होंने कहा कि मेरे मन में पीएम मोदी के लिए हमेशा सम्मान रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के साथ किसी भीमुद्दे पर मतभेद होने पर वह अपनी राय खुलकर रखेंगे।




