CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGMSC Drug Stock : 100 जीवनरक्षक दवाओं की विशेष सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

CGMSC Drug Stock : 100 जीवनरक्षक दवाओं की विशेष सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share
CGMSC Drug Stock
CGMSC Drug Stock

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC Drug Stock) ने राज्य के शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वर्तमान में उसके विभिन्न वेयरहाउसों में 400 से अधिक प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा 150 से अधिक दवाओं के लिए क्रय आदेश जारी किए जा चुके हैं और उनकी आपूर्ति प्रक्रिया भी लगातार जारी है।

Contents
  • BP, डायबिटीज और बुखार की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
  • संक्रमण और आपातकालीन उपचार की दवाओं का भी पर्याप्त भंडारण
  • बारिश के मौसम को देखते हुए विशेष तैयारी
  • सर्जिकल सामग्री भी पर्याप्त
  • 100 जीवनरक्षक दवाओं की विशेष सूची तैयार
  • IT आधारित मॉनिटरिंग से होगी निगरानी

CGMSC के अनुसार राज्य के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य संस्थानों से प्राप्त मांग के आधार पर दवाओं का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है।

BP, डायबिटीज और बुखार की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उच्च रक्तचाप के उपचार में उपयोग होने वाली एम्लोडिपिन, एनालाप्रिल और टेल्मिसार्टन जैसी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं मधुमेह रोगियों के लिए ग्लाइमिप्राइड और इंसुलिन का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

बुखार और दर्द के उपचार के लिए पैरासिटामोल 500 एमजी, पैरासिटामोल 650 एमजी टैबलेट तथा पैरासिटामोल आईवी इंजेक्शन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही डाइक्लोफेनाक इंजेक्शन, ओमेप्राजोल, पैंटोप्राजोल, डाइसाइक्लोमाइन, सेट्रिजिन और एल्बेंडाजोल जैसी आवश्यक दवाएं भी स्टॉक में मौजूद हैं।

संक्रमण और आपातकालीन उपचार की दवाओं का भी पर्याप्त भंडारण

CGMSC ने बताया कि संक्रमण के उपचार (CGMSC Drug Stock)  में उपयोग होने वाली एमोक्सिसिलिन, एमोक्सिसिलिन-क्लैवुलैनिक एसिड, सेफिक्सिम, मेट्रोनिडाजोल और अन्य एंटीबायोटिक्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके अलावा डिहाइड्रेशन और आपातकालीन उपचार के लिए डीएनएस, डेक्सट्रोज 5 प्रतिशत इंजेक्शन, ओआरएस सैशे जैसी दवाओं का भी पर्याप्त भंडारण किया गया है। ट्रॉमा केयर के लिए एंटीरेबीज, एंटीस्नेक, अमिकासिन, हायर एंटीबायोटिक्स और हेमोफिलिक फैक्टर्स जैसी जीवनरक्षक दवाएं भी उपलब्ध बताई गई हैं।

बारिश के मौसम को देखते हुए विशेष तैयारी

वर्षा ऋतु के दौरान बढ़ने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए CGMSC ने मलेरिया, डायरिया, वायरल फीवर और श्वसन संक्रमण से संबंधित दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक तैयार किया है। प्राइमाक्वीन, क्विनीन सल्फेट सहित मलेरिया रोधी दवाओं का पर्याप्त भंडारण किया गया है। निगम का कहना है कि कई आवश्यक दवाओं की अतिरिक्त खेप भी जल्द प्राप्त होने वाली है, जिससे उपलब्धता और मजबूत होगी।

सर्जिकल सामग्री भी पर्याप्त

दवाओं के साथ-साथ सिरिंज, नीडल, गॉज, कॉटन, ग्लव्स, ऑपरेशन थिएटर में उपयोग होने वाली सामग्री, मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स और आकस्मिक चोटों के उपचार से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों का भी सभी वेयरहाउसों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

100 जीवनरक्षक दवाओं की विशेष सूची तैयार

CGMSC और स्वास्थ्य विभाग (CGMSC Drug Stock)  द्वारा राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए लगभग 100 अत्यावश्यक और जीवनरक्षक दवाओं की पहचान की जा रही है। इस पहल के तहत इन दवाओं का न्यूनतम स्टॉक हर समय सभी गोदामों में उपलब्ध रखने की व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि किसी भी अस्पताल को दवाओं की कमी का सामना न करना पड़े।

IT आधारित मॉनिटरिंग से होगी निगरानी

कॉर्पोरेशन ने बताया कि दवा उपलब्धता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए IT आधारित डैशबोर्ड मॉनिटरिंग सिस्टम और डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था पर लगातार काम किया जा रहा है। खरीद, भंडारण और वितरण की पूरी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है। CGMSC ने आम लोगों से अपील की है कि दवाओं की उपलब्धता को लेकर किसी भी भ्रामक या अपूर्ण जानकारी पर विश्वास न करें तथा आवश्यक जानकारी के लिए CGMSC के सार्वजनिक पोर्टल का अवलोकन करें।

भारतीय व्हिस्की का डंका! McDowells No. 1 ने पछाड़ा ग्लोबल ब्रांड्स को, बनी दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली शराब
PCOS PCOD Awareness India : महिलाओं में तेजी से फैल रहा PCOS-PCOD: अनदेखी बनी इनफर्टिलिटी की बड़ी वजह
रीवा अस्पताल में प्रसव के बाद गई महिलाओं की याददाश्त, पांच की तबीयत बिगड़ी..
Raipur Ambedkar Hospital : परिजनों ने छोड़ा साथ, अस्पताल कर्मियों ने निभाया परिवार का फर्ज
Movement seen in a patient declared dead : अंतिम संस्कार से पहले मचा हड़कंप: अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?