CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jal Jeevan Mission irregularities action : अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर

Jal Jeevan Mission irregularities action : अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर

By Newsdesk Admin
13/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 जून। मुंगेली जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (Jal Jeevan Mission irregularities action)

Contents
  • हर घर जल योजना की प्रगति पर जोर : Jal Jeevan Mission irregularities action
  • पाइपलाइन कार्यों में अनियमितता पर नोटिस
  • अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी : Jal Jeevan Mission irregularities action

हर घर जल योजना की प्रगति पर जोर : Jal Jeevan Mission irregularities action

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति की जानकारी ली और सभी पात्र परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल प्रदाय पूर्णता के प्रमाण-पत्र संबंधित ग्रामों से समय-सीमा के भीतर प्राप्त किए जाएं। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की विसंगति मिलने पर संबंधित इंजीनियरों की जवाबदेही तय की जाएगी।

पाइपलाइन कार्यों में अनियमितता पर नोटिस

पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने पर तीनों अनुविभागों के एसडीओ और इंजीनियरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बिना सहमति पाइपलाइन बिछाने और भुगतान संबंधी शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराने को कहा गया। कलेक्टर ने दोहराया कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी : Jal Jeevan Mission irregularities action

डीडब्ल्यूएसएम की गाइडलाइन की अद्यतन जानकारी नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और सब इंजीनियर तथा एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नल-जल मित्रों के प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए उन्हें प्रभावी रूप से कार्य में शामिल करने को कहा। इसके अलावा माह के अंत तक सभी रिट्रोफिटिंग कार्यों को पूर्ण करने तथा जर्जर और अनुपयोगी जल टंकियों को चिन्हित कर हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव
Rajdhani Express Stone Pelting: भिलाई पावर हाउस के पास राजधानी के इंजन पर पथराव, कांच में दरार, लोको पायलट सुरक्षित
BSP कर्मियों को अब मिलेगी लीव कॉम्बिनेशन झंझट से मुक्ति – BWU
Dhamtari District Employment MoU : धमतरी से देशभर तक बनेगा रोजगार का सेतु, प्रशासन ने किया बड़ा करार
Chhattisgarh Budget Growth: 35x Budget Surge, 5,000 करोड़ से 1.72 लाख करोड़ तक पहुंचा छत्तीसगढ़ का बजट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?