CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

By Newsdesk Admin
18/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 जून। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस ने बहुत शराब घोटाला किया है। इसलिए कांग्रेस उनका पैर शराब से धोकर स्वागत करे। ऐसी हमारी शुभकामना है। (Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi)

Contents
  • 9 दिन तक कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण : Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi
  • संगठन की कार्यप्रणाली समझेंगे कांग्रेस नेता
  • सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देगी कांग्रेस : Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने शुरू की तैयारी
  • जिलाध्यक्षों को मिलेगा ‘परफॉर्मेंस टास्क’ : Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi
  • राहुल की टीम के तमाम लीडर होंगे शामिल
  • मीडिया मैनेजमेंट से लेकर यह सब सिखाएंगे
  • अध्यक्षों से वन-टू-वन बातचीत करेंगे राहुल : Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi
  • जिलाध्यक्षों को यह सब बताना होगा

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, राहुल गांधी का स्वागत है। पिछली बार कांग्रेस ने प्रियंका के लिए गुलाब की पंखुड़िया बिछा दी थी। इस बार राहुल गांधी के लिए क्या करेंगे, ये कांग्रेस पार्टी बताएगी। अपने आका को खुश रखने के लिए बहुत सारे नवाचार करते हैं। कांग्रेस अपने पांच साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार में डुबी रही।

9 दिन तक कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण : Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

इससे पहले राहुल गांधी सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ आए थे। इस बार उनका दौरा कांग्रेस के संगठनात्मक अभियान से जुड़ा माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी अभनपुर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर जिला कांग्रेस अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, प्रदेश कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में 20 से 29 जून के बीच एक बड़े प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी की जा रही है।

शिविर में छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी शामिल किए जाने की योजना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम का प्रस्ताव राहुल गांधी के कार्यालय को भेजा गया है और अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

संगठन की कार्यप्रणाली समझेंगे कांग्रेस नेता

इस प्रशिक्षण शिविर में हाल ही में नियुक्त 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देगी कांग्रेस : Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

यह पूरा आयोजन कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का हिस्सा है, जिसके जरिए पार्टी 2025-26 में जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन का पुनर्गठन किया जा रहा है। पार्टी का फोकस सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और संगठन में जवाबदेही तय करने पर है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने शुरू की तैयारी

कांग्रेस की रणनीति बूथ से प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, नए नेतृत्व को अवसर देने और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है। ऐसे में राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी नेताओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं।

जिलाध्यक्षों को मिलेगा ‘परफॉर्मेंस टास्क’ : Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

  • इस बार यह सिर्फ भाषणों की ट्रेनिंग नहीं होगी।
  • कांग्रेस नेतृत्व हर जिलाध्यक्ष को स्पष्ट टारगेट शीट देने जा रहा है, जिसमें शामिल रहेगा।
  • अपने जिले के कमजोर बूथ और नाराज वोटर समूहों पर करेंगे फोकस।
  • इसके अलावा आंदोलन चलाने वाले मुद्दों के लिए रणनीति पर होगी बात।

राहुल की टीम के तमाम लीडर होंगे शामिल

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल सहित तमाम दिग्गज नेता और एक्सपर्ट शामिल होंगे।

मीडिया मैनेजमेंट से लेकर यह सब सिखाएंगे

जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया कैंपेन और जनहित से जुड़े मुद्दों के साथ ही सरकार की कमियों को उजागर करने के निर्देश दिए जाएंगे। विरोध-प्रदर्शन के तरीकों तथा जनता का अधिक से अधिक जुड़ाव पर भी फोकस रहेगा।

अध्यक्षों से वन-टू-वन बातचीत करेंगे राहुल : Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को न केवल संबोधित करेंगे, बल्कि जिला अध्यक्षों से वन टू वन बातचीत भी करेंगे। जिला अध्यक्षों से उनके जिले की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

जिलाध्यक्षों को यह सब बताना होगा

बताया गया है कि राहुल गांधी प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों से उनके जिलों के प्रमुख बड़े मुद्दे, किस मुद्दे पर किस तरह काम किया जा सकता है। राज्य सरकार के किन मुद्दों पर उनको घेरा जा सकता है जिससे जनता भी उनके साथ जुड़े। वहीं पद मिलने के बाद उनके द्वारा चलाए गए अभियान की जानकारी के साथ ही आगामी रणनीति और कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Black marketing of gas cylinders : बिलासपुर में 54 सिलेंडर जब्त
Heroin Smuggling in Raipur: पंजाब से लाई गई हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
SECL Clash : ग्रामीणों के हमले में अपर कलेक्टर–ASP सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल
MNREGA : मनरेगा बचाओ अभियान…! कांग्रेस ने पांच जनवरी से किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?