रिपोर्टर – आशुतोष सिंह राजपूत
सीजी भास्कर, 09 जुलाई। गरियाबंद जिले में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस (Mahua Liquor) रही है। इसी अभियान के तहत देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध महुआ शराब बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई को नया सवेरा अभियान के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है।

दो स्थानों पर हुई कार्रवाई Mahua Liquor
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग थाना पुलिस ने ग्राम कुम्हड़ई कला स्थित तेल नदी पुल और बेलाट नाला क्षेत्र में घेराबंदी कर छापेमारी की। यहां दो अलग अलग मामलों में अवैध महुआ शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा गया।
60 लीटर महुआ शराब जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 13500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेकर पूरी कार्रवाई की।
दो आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गोविंद उरपाल निवासी ग्राम सरगीबहली और अभीराम यादव निवासी पोड़पारा, थाना देवभोग के रूप (Mahua Liquor) में बताई। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



