सीजी भास्कर, 11 जुलाई : भाजपा (CG BJP Scheme) कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए वैशाली नगर विधायक (Vaishali Nagar MLA) रिकेश सेन ने एक और बड़ी सौगात दी है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी आठ योजनाओं की घोषणा के बाद अब उन्होंने कन्या भविष्य सुरक्षा योजना (Kanya Bhavishya Suraksha Yojana) शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 10 अगस्त 2026 के बाद वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के घर यदि बेटी का जन्म होता है, तो उसके नाम 21 हजार रुपये की सावधि जमा (Fixed Deposit) कराई जाएगी। यह योजना भी 10 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।

18 साल बाद बेटी को मिलेंगे करीब 1 लाख रुपये : CG BJP Scheme
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि नवजात बेटी के नाम पर कराई जाने वाली 21 हजार रुपये की सावधि जमा (Fixed Deposit) 18 वर्ष की अवधि पूरी होने पर परिपक्व होगी। यह योजना वो वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए जनसहयोग से प्रारंभ कर रहे हैं ताकि बेटी को करीब 1 लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी। यह राशि उसकी उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भर बनने या विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर आर्थिक संबल बनेगी। उन्होंने कहा कि बेटी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होती है। इसलिए उनका प्रयास है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की बेटियों का भविष्य आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाया जाए।
पहले ही शुरू हो चुकी हैं 8 कल्याणकारी योजनाएं : CG BJP Scheme
रिकेश सेन इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (Health Security Scheme), बीमा सुरक्षा (Insurance Scheme) और सामाजिक सुरक्षा (Social Security) से जुड़ी आठ विशेष योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं। इन सभी योजनाओं का लाभ भी 10 अगस्त 2026 से मिलना शुरू होगा। इनका उद्देश्य वर्षों से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी लगातार फोकस
विधायक रिकेश सेन का जनप्रतिनिधित्व केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। मां-शिशु सुरक्षा कवच योजना (Mother-Child Security Scheme) के माध्यम से जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा उनकी पहल पर क्षेत्र में निःशुल्क एक्स-रे (Free X-Ray), सोनोग्राफी (Sonography), डायलिसिस (Dialysis), मोतियाबिंद ऑपरेशन (Cataract Surgery) और पावर चश्मा वितरण (Power Glass Distribution) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन योजनाओं से हजारों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली है और इलाज का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है।

सेवा आधारित राजनीति की नई पहचान
लगातार जनहित और कार्यकर्ता हित से जुड़ी योजनाओं के जरिए विधायक रिकेश सेन ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य को मजबूत करना भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, मातृ-शिशु कल्याण और अब बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने वाली यह नई योजना उसी सोच का हिस्सा है, जिसके माध्यम से संगठन के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।



