CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG BJP Scheme : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के नाम 21 हजार की एफडी, 18 साल बाद मिलेंगे करीब 1 लाख

CG BJP Scheme : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के नाम 21 हजार की एफडी, 18 साल बाद मिलेंगे करीब 1 लाख

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
CG BJP Scheme : वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए जनसहयोग से MLA रिकेश सेन ने शुरू की अभिनव योजना
CG BJP Scheme : वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए जनसहयोग से MLA रिकेश सेन ने शुरू की अभिनव योजना

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  भाजपा (CG BJP Scheme) कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए वैशाली नगर विधायक (Vaishali Nagar MLA) रिकेश सेन ने एक और बड़ी सौगात दी है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी आठ योजनाओं की घोषणा के बाद अब उन्होंने कन्या भविष्य सुरक्षा योजना (Kanya Bhavishya Suraksha Yojana) शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 10 अगस्त 2026 के बाद वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के घर यदि बेटी का जन्म होता है, तो उसके नाम 21 हजार रुपये की सावधि जमा (Fixed Deposit) कराई जाएगी। यह योजना भी 10 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।

Contents
  • 18 साल बाद बेटी को मिलेंगे करीब 1 लाख रुपये : CG BJP Scheme
  • पहले ही शुरू हो चुकी हैं 8 कल्याणकारी योजनाएं : CG BJP Scheme
  • स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी लगातार फोकस
  • सेवा आधारित राजनीति की नई पहचान
CG BJP Scheme : वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए जनसहयोग से MLA रिकेश सेन ने शुरू की अभिनव योजना
CG BJP Scheme : वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए जनसहयोग से MLA रिकेश सेन ने शुरू की अभिनव योजना

18 साल बाद बेटी को मिलेंगे करीब 1 लाख रुपये : CG BJP Scheme

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि नवजात बेटी के नाम पर कराई जाने वाली 21 हजार रुपये की सावधि जमा (Fixed Deposit) 18 वर्ष की अवधि पूरी होने पर परिपक्व होगी। यह योजना वो वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए जनसहयोग से प्रारंभ कर रहे हैं ताकि बेटी को करीब 1 लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी। यह राशि उसकी उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भर बनने या विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर आर्थिक संबल बनेगी। उन्होंने कहा कि बेटी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होती है। इसलिए उनका प्रयास है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की बेटियों का भविष्य आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाया जाए।

पहले ही शुरू हो चुकी हैं 8 कल्याणकारी योजनाएं : CG BJP Scheme

रिकेश सेन इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (Health Security Scheme), बीमा सुरक्षा (Insurance Scheme) और सामाजिक सुरक्षा (Social Security) से जुड़ी आठ विशेष योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं। इन सभी योजनाओं का लाभ भी 10 अगस्त 2026 से मिलना शुरू होगा। इनका उद्देश्य वर्षों से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी लगातार फोकस

विधायक रिकेश सेन का जनप्रतिनिधित्व केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। मां-शिशु सुरक्षा कवच योजना (Mother-Child Security Scheme) के माध्यम से जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा उनकी पहल पर क्षेत्र में निःशुल्क एक्स-रे (Free X-Ray), सोनोग्राफी (Sonography), डायलिसिस (Dialysis), मोतियाबिंद ऑपरेशन (Cataract Surgery) और पावर चश्मा वितरण (Power Glass Distribution) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन योजनाओं से हजारों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली है और इलाज का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है।

बोले - कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम सभी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं और हर कार्यकर्ता हमारी पार्टी का शीर्षस्थ सिपाही हैं।
बोले – कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम सभी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं और हर कार्यकर्ता हमारी पार्टी का शीर्षस्थ सिपाही हैं।

सेवा आधारित राजनीति की नई पहचान

लगातार जनहित और कार्यकर्ता हित से जुड़ी योजनाओं के जरिए विधायक रिकेश सेन ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य को मजबूत करना भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, मातृ-शिशु कल्याण और अब बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने वाली यह नई योजना उसी सोच का हिस्सा है, जिसके माध्यम से संगठन के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

“साहब, चोर 4 हजार की आइसक्रीम ले गया” भिलाई में फ्रीजर का लॉक तोड़ आइसक्रीम ले उड़े चोर, चार्जिंग में लगे फ्रीजर का काटा तार, 3 घंटे के भीतर घटना को दिया अंजाम
Allegations against Swami Atmanand School teacher : जंगल में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला शिक्षक
Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर
Microsoft’s big decision: अब Windows Update नहीं करेगा जबरन परेशान, यूजर्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
Breaking News 🟠 कल छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आएगा SMS 🔵 महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त होगी जारी 🛑 फिलहाल जांच स्थगित, कामकाजी महिलाएं भी ले रहीं फायदा-ऐसी शिकायत है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

सीजी भास्कर, 26 अगस्त :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

BSP Scrap Theft Case
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी प्रकरण में 900 पेज के चालान में 66 गवाह, फरारी काट रहे लोगों की सरगर्मी से तलाश

भिलाई इस्पात संयंत्र से 250 टन से ज्यादा…

Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी
Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी

राज्य शासन ने 22 नगरीय निकायों के प्रस्तावों…

Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा
Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा

बिलासपुर में बासी समोसा परोसे (Bilaspur Hotel Fight) …

Chhattisgarh BJP Incharge : प्रभारी की रेस में स्मृति ईरानी समेत 4 नाम, संगठन में बदलाव की अटकलें तेज
Chhattisgarh BJP Incharge : प्रभारी की रेस में स्मृति ईरानी समेत 4 नाम, संगठन में बदलाव की अटकलें तेज

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?