CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Bridge Collapse : एक महीने में बह गया पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क

Surajpur Bridge Collapse : एक महीने में बह गया पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क

By Newsdesk Admin
19/07/2026
Share
Surajpur Bridge Collapse
Surajpur Bridge Collapse

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सूरजपुर ब्रिज कोलैप्स (Surajpur Bridge Collapse) की बड़ी घटना सामने आई है। जिले की गोबरी नदी पर बना रपटा पुल तेज बहाव में बह गया, जिससे दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय और नेशनल हाईवे-43 से संपर्क टूट गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Contents
  • ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी
  • सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत
  • जांजगीर में जलाशय टूटा, 125 लोगों को सुरक्षित निकाला
  • बिलासपुर में हाईवे पर भरा पानी
  • बंगाल-झारखंड का लो-प्रेशर सिस्टम बना वजह
  • अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह

लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं, सड़कें जलमग्न हो गई हैं और पुल-पुलियों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

सूरजपुर जिले (Surajpur Bridge Collapse) में गोबरी नदी पर बना रपटा पुल बारिश के तेज बहाव में बह गया। पुल टूटने से डबरीपारा, बासापारा, शिवप्रसाद नगर सहित दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और नेशनल हाईवे-43 से पूरी तरह कट गया है। ग्रामीणों का दावा है कि यह पुल करीब एक महीने पहले ही बनाया गया था और पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया।

कॉलोनी की सड़क पर कमर से ऊपर तक पानी भर गया।

ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी

रपटा पुल (Surajpur Bridge Collapse) बहने के बाद ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के साथ स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : Paper Leak Issue : पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे : चरणदास महंत

सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों को बाइक धकेलकर निकलना पड़ा।

सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत

बारिश के बीच सरगुजा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चे झुलस गए। इनमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सगे भाइयों का अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें : Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

जांजगीर में जलाशय टूटा, 125 लोगों को सुरक्षित निकाला

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित कर्रा नाला जलाशय का एक हिस्सा तेज बारिश के कारण बह गया। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने 125 लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया। प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।

बिलासपुर में हाईवे पर भरा पानी

बिलासपुर में लगातार बारिश से नेशनल हाईवे-49 के कई हिस्सों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा और कई वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़ें : GSTAT Raipur  : 27 जुलाई से शुरू होगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की सुनवाई 

बंगाल-झारखंड का लो-प्रेशर सिस्टम बना वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल और उत्तरी झारखंड के ऊपर सक्रिय लो-प्रेशर सिस्टम तथा ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन लगातार बंगाल की खाड़ी से नमी खींच रहा है। इसके साथ सक्रिय मानसून ट्रफ और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण ओडिशा के मौसम तंत्र के कारण छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें : CM Helpline 1076 : एक महीने में 42 हजार शिकायतों का समाधान, भरोसे का माध्यम बनी हेल्पलाइन 1076

अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों को पार करने का जोखिम न लें, जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें और केवल आधिकारिक मौसम अपडेट पर भरोसा करें।

ये भी पढ़ें :  Parmeshwari Ashram Case : 30 लाख की गड़बड़ी! परमेश्वरी आश्रम मामले में कोर्ट के आदेश पर FIR

जुलाई वाली मॉनसूनी तबाही मई में! अचानक बारिश, आंधी-तूफान के खतरे क्या हैं, क्या अलर्ट कर रहे मौसम वैज्ञानिक
Chhattisgarh Weather Alert 2026 : उत्तर और मध्य क्षेत्र में 4 दिनों का अलर्ट; 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की चेतावनी
मिर्जापुर में मधुमक्खियों के हमले में 15 ट्रेनी वन दारोगा घायल, कंबल ओढ़कर मौके से भागे
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में थमेगा आंधी-तूफान का दौर, गर्मी दिखाएगी कड़े तेवर, 3-4 डिग्री बढ़ेगा पारा; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Chhattisgarh Heatwave Alert : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का टॉर्चर, यहां पारा 45.5°C के पार, रेड अलर्ट जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Development Exposed
Korba Development Exposed : सड़क नहीं तो कंधों पर 2 KM शव लेकर पैदल चले ग्रामीण, VIDEO वायरल

(Korba Development Exposed) घटना का वीडियो सामने आने…

Raigarh Road Accident
Raigarh Road Accident : भीषण सड़क हादसे, कार ने बाइक को रौंदा; 3 की मौत

Raigarh Road Accident

Bhilai Nidhan News: सरदार शमशेर सिंह सेक्टय-2 भिलाई
Bhilai Nidhan News : सरदार शमशेर सिंह का निधन, 82 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Bhilai Nidhan News: भिलाई के सेक्टर-2 निवासी सरदार…

Korba Child Marriage Stopped
Korba Child Marriage Stopped : मंडप से रुकवाया बाल विवाह, बारात पहुंचते ही टीम का एक्शन

Korba Child Marriage Stopped

GPM Hunting Death Case
GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत, सबूत मिटाने की कोशिश; 12 गिरफ्तार

GPM Hunting Death Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?