सीजी भास्कर, 21 जुलाई। भिलाई में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सेक्टर-5 स्थित जेपी चौक के पास हुए सड़क हादसे में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। (Bhilai Road Accident)
मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी श्याम राव के रूप में हुई है, जो भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार को वह अपने दो साथियों के साथ मरोदा स्थित ससुराल गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए जाना था।
यह भी पढ़ें : NH-30 Bastar Road Accident : NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

भीषण टक्कर से मौके पर ही मौत : Bhilai Road Accident
देर रात तीनों युवक एक ही बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-5 के जेपी चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्याम राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पति–पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, चालक हुआ फरार, पुलिस मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
आरोपी चालक की तलाश जारी : Bhilai Road Accident
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
यह भी पढ़ें : छावनी चौक पर कार को हाईवा ने मारी ठोकर, वैशाली नगर के पिता-पुत्र बाल बाल बचे, वाहन क्षतिग्रस्त
पुलिस का कहना है कि मामलेकी जांच जारी है और फरार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : बेलगाम हाईवा : शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 7 की मौत, 13 घायल भेजे गए अस्पताल, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम
ख़बरें और भी हैं : रायपुर-कोरबा हाईवे पर दर्दनाक दुर्घटना, ट्राला चालक की मौके पर मौत



