CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GGU Paper Leak : BA-LLB 6वें सेमेस्टर की परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद 27 जुलाई से री-एग्जाम

GGU Paper Leak : BA-LLB 6वें सेमेस्टर की परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद 27 जुलाई से री-एग्जाम

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
GGU Paper Leak
GGU Paper Leak

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए-एलएलबी छठवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी है और 27 जुलाई से दोबारा परीक्षा कराने का री-शेड्यूल जारी किया है। (GGU Paper Leak)

Contents
  • छात्रों ने कहा- रिपोर्ट सार्वजनिक करे विश्वविद्यालय : GGU Paper Leak
  • डेढ़ महीने तक दबी रही जांच रिपोर्ट
  • समर्थ पोर्टल हैक नहीं, लॉगिन आईडी से लीक हुआ था पेपर
  • पहले हटाए जा चुके हैं लॉ विभाग के डीन और एचओडी : GGU Paper Leak

बता दें कि 2 महीने पहले यूनिवर्सिटी का पोर्टल हैक और पेपर लीक की आशंका का खुलासा हुआ था। री-एग्जाम की सूचना मिलते ही लॉ विभाग के छात्र-छात्राओं ने इस फैसले का विरोध किया।

यह भी पढ़ें : Guru Ghasidas University portal hacked : परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल

छात्रों ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और री-एग्जाम के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। रजिस्ट्रार प्रो. अश्वनी दीक्षित और अन्य अधिकारियों ने छात्रों को समझाइश दी।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए मई में हुई परीक्षा निरस्त कर दी गई है। यह परीक्षा 7 मई से 28 मई के बीच आयोजित हुई थी। अब नई समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा 27 जुलाई से होगी।

यह भी पढ़ें : Paper Leak Issue : पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे : चरणदास महंत

छात्रों ने कहा- रिपोर्ट सार्वजनिक करे विश्वविद्यालय : GGU Paper Leak

बीए-एलएलबी के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा दोबारा कराने पर आपत्ति जताई थी। छात्रों का कहना था कि जिस फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है, उसे पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक किया जाए। साथ ही री-एग्जाम संबंधी अधिसूचना वापस लेने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें : NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, एनटीए से पूछा निगरानी के बावजूद कैसे हो गई इतनी बड़ी चूक

GGU Paper Leak
GGU Paper Leak

डेढ़ महीने तक दबी रही जांच रिपोर्ट

पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी थी। इसके बावजूद करीब डेढ़ महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल को कार्यकाल विस्तार मिलने के बाद मंगलवार को अचानक परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। इसे लेकर भी छात्र सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हुई।

यह भी पढ़ें : NEET UG : परीक्षा से पहले लाखों अभ्यर्थियों में बढ़ी हलचल, प्रवेश पत्र को लेकर एजेंसी ने दिया बड़ा भरोसा

समर्थ पोर्टल हैक नहीं, लॉगिन आईडी से लीक हुआ था पेपर

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की जांच में सामने आया कि समर्थ पोर्टल हैक नहीं हुआ था, बल्कि लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए प्रश्नपत्र और अन्य डेटा लीक किया गया। कमेटी ने मामले की पुलिस जांच कराने की भी अनुशंसा की है।

जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने विभागीय जांच समिति बनाई है, जिसमें प्रो. एससी श्रीवास्तव, प्रॉक्टर प्रो. मुकेश कुमार सिंह, प्रो. खेमचंद देवांगन, ओएसडी प्रो. भारती अहिरवार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार (परीक्षा) टी.पी. सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  Paper Leak : पेपर लीक पर क्या निकलेगा समाधान, बातचीत का खुला प्रस्ताव भी नहीं बदल सका प्रदर्शनकारियों का रुख

पहले हटाए जा चुके हैं लॉ विभाग के डीन और एचओडी : GGU Paper Leak

पेपर लीक मामले में सवाल उठने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही लॉ विभाग के तत्कालीन एचओडी एवं डीन प्रो. सुधांशु रंजन मोहापात्रा को पद से हटा दिया है। उनकी जगह इतिहास विभाग के प्रो. प्रवीण मिश्रा को लॉ विभाग का नया एचओडी और डीन बनाया गया है। छात्रों ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रपति और विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष तक भी पहुंचाई थी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh VC Appointment : उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ के 2 विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति

ख़बरें और भी हैं :Kalyan College : मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का केंद्र बना कल्याण कॉलेज, दो शिफ्ट में शांतिपूर्वक हुआ आयोजन

 

Cattle Safety Crisis : हाईकोर्ट की सख्ती, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों ने ली 17 गायों की जान, सरकार को लगाई फटकार
Chhattisgarh Weather Update: अगले चार दिन और चढ़ेगा पारा, कई शहरों में तापमान 36°C के पार
Chhattisgarh Tourism Investment : साय का ‘मास्टर स्ट्रोक’! छत्तीसगढ़ पर्यटन में 500 करोड़ का महा-निवेश
Amit Shah Chhattisgarh Visit: नक्सलवाद की डेडलाइन से पहले छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री, हाईलेवल बैठकों से तय होगी आगे की रणनीति
Interstate Mobile Tower Battery Theft: कोंडागांव में मोबाइल टावर बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

POCSO Case
POCSO Case : नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ, जांच आगे बढ़ी तो शिक्षक पर गंभीर आरोप में हुई गिरफ्तारी

पेंड्रा में नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले ने…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling : स्कूल और कॉलेज के आसपास किसे बना रहा था निशाना, पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा

जब स्कूल और कॉलेज के आसपास संदिग्ध गतिविधियों…

Nitrazepam Tablets
Nitrazepam Tablets : प्रतिबंधित नशीली गोलियों का जाल कैसे बिछा रहे थे दो युवक, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा

गंजपारा इलाके में लोगों के बीच यह चर्चा…

Industrial Accident
Industrial Accident : प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, चैनल गिरने से तीन श्रमिक घायल

चांपा स्थित एक औद्योगिक इकाई में देर रात…

पहले टी20 में भारत की मजबूत शुरुआत, जिम्बाब्वे के 126 रन के जवाब में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?