CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba

सीजी भास्कर, 25 जुलाई। कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कटघोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पतरापाली नहर में बाइक समेत गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। तेज बहाव में बहने के बाद शनिवार को उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। (Tragic Accident In Korba)

Contents
  • नहर किनारे मिली बाइक, फिर मिला शव : Tragic Accident In Korba
  • मौके पर जुटी भीड़, परिवार में मातम
  • पुलिस ने शुरू की जांच : Tragic Accident In Korba
  • अंधेरे और तेज बहाव से हुआ हादसा होने की आशंका
  • प्रशासन की अपील : Tragic Accident In Korba

मृतक की पहचान जेजरा बस्ती निवासी रामसिंह (58) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार (24 जुलाई) शाम किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें :Road Accident : रॉन्ग साइड से दौड़ती कार ने ली 17 वर्षीय छात्र की जान, बिलासपुर का दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद

नहर किनारे मिली बाइक, फिर मिला शव : Tragic Accident In Korba

शनिवार दोपहर परिजन और ग्रामीण दोबारा उसकी तलाश में निकले। इस दौरान पतरापाली नहर के किनारे रामसिंह की बाइक पानी में गिरी हुई दिखाई दी। आशंका होने पर आसपास खोजबीन की गई, जहां नहर में उनका शव तैरता हुआ मिला। इसके बाद डायल-112 और कटघोरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें :Factory Accident : भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

 

मौके पर जुटी भीड़, परिवार में मातम

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं, रामसिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें :Railway Station Accident : दर्दनाक हादसा, खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने की कोशिश में अधेड़ की मौत

पुलिस ने शुरू की जांच : Tragic Accident In Korba

सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

अंधेरे और तेज बहाव से हुआ हादसा होने की आशंका

जांच और ग्रामीणों के मुताबिक, आशंका है कि शुक्रवार रात अंधेरे में नहर पार करते समय रामसिंह बाइक समेत फिसलकर पानी में गिर गए। तेज बहाव के कारण वह बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :खारून ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

प्रशासन की अपील : Tragic Accident In Korba

लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं और कई ग्रामीण मार्गों पर पानी भरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतें और तेज बहाव वाले रास्तों से गुजरने से बचें।

यह भी पढ़ें :Durg Railway Station Accident : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से टेक्नीशियन की मौत

A child died after a tractor-trolley overturned : चालक व मालिक ने शव खेत में फेंका
रेलवे ट्रैक पर फिर मिला गैस सिलेंडर, उसी रूट से होती है आर्मी ट्रेनों की आवाजाही, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी
Highway Fatal Crash: एनएच-53 पर आरंग के पास भीषण टक्कर, पोल से भिड़ी कार; 3 युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर
Jana Nayagan : विजय की आखिरी फिल्म को लेकर बंट गई राय, किसी ने बताया शानदार तो किसी ने गिनाईं बड़ी कमियां
Aspirational Block Ranking  : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?