CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pump Theft : खेत से समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

Pump Theft : खेत से समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
Pump Theft
Pump Theft

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : गरियाबंद जिले के राजिम थाना पुलिस ने खेत से समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी (Pump Theft) करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

Contents
  • मोटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरी की वारदात
  • मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी
  • आरोपियों ने कबूली चोरी, सामान बरामद
  • दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

यह भी पढ़ें : Congress Victory Rally : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाली विजय रैली,  जीत को इन्हें दिया श्रेय…  

मोटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

पुलिस के अनुसार ग्राम धमनी निवासी मुकेश सोनवानी ने 24 जुलाई 2026 को थाना राजिम में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके खेत में लगा 3 एचपी का समर्सिबल पंप मरम्मत के बाद मोटर पंप कक्ष में रखा गया था। इसके साथ करीब 150 मीटर केबल वायर भी रखा था। 23 जुलाई की सुबह जब वे खेत पहुंचे तो मोटर कक्ष का ताला टूटा मिला। जांच करने पर समर्सिबल पंप और केबल वायर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने थाने में चोरी (Pump Theft)  की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद राजिम पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धमनी के दो युवक चोरी किए गए समर्सिबल पंप और केबल वायर को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम किरवाई स्थित टिकेश मोटर वाइंडिंग के पास दबिश देकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

यह भी पढ़ें : Air Travel : हवाई सफर में सिकुड़ती जा रही यात्रियों की जगह, 40 साल में छोटी हुईं सीटें

आरोपियों ने कबूली चोरी, सामान बरामद

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खेत से समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गया समर्सिबल पंप और केबल वायर बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें : Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!

दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्की उर्फ चंद्रकांत तारक (19 वर्ष) और हर्ष यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम धमनी, थाना राजिम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार

ऑनर किलिंग 🛑 हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठा था प्रेमी जोड़ा 🛑 लव मैरीज को हुए थे दो महीने 🛑 ताबड़तोड़ फायरिंग से जोड़े की मौके पर मौत
रायपुर में सनसनीखेज मामला: नाबालिग को भगाकर शादी करने पर लड़के के पिता ने मारी गोली, 3 गिरफ्तार
शराब के नशे में पति बना हैवान : पत्नी की हत्या कर फरार, दो मासूम बच्चों से छीना मां का साया
Bilaspur Road Ruckus Video: बीच सड़क चला हाईवोल्टेज ड्रामा, एक घंटे तक थमा नहीं विवाद
कोल ट्रेडिंग का काम दिलाने के नाम पर कोल ट्रांसपोर्टर ने अंबिकापुर के कारोबारी से की 1.30 करोड़ की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Naxal Violence Relief
Naxal Violence Relief : नक्सली हिंसा पीड़ित 11 परिवारों को 55 लाख की सहायता

नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों (Naxal Violence Relief)…

Bridge Course
Bridge Course : शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे, तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शिक्षा से दूर…

Mann Ki Baat
Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण कार्यों को सराहा, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के फाफाडीह…

Krishak Unnati Yojana : धान बोनस से किसानों को मिली नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ा कृषि मशीनीकरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य…

Raipur Advertisement Rule
Raipur Advertisement Rule : अब कहीं भी पोस्टर-फ्लेक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना, 10 जोन में तय हुए विज्ञापन स्थल

रायपुर शहर में अब बिना अनुमति पोस्टर, फ्लेक्स,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?