CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

By Newsdesk Admin
27/07/2026
Share
Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवती की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। नेहरू पार्क में हुई इस वारदात में गंभीर रूप से घायल युवती ने दम तोड़ने से पहले कागज पर कथित आरोपी का नाम लिख दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध और दूसरे अफेयर के शक से जुड़ा बताया जा रहा है। (Surajpur Murder Case)

Contents
  • नेहरू पार्क में दिनदहाड़े चाकू से हमला : Surajpur Murder Case
  • मरने से पहले युवती ने लिखा कथित आरोपी का नाम
  • देर रात पुलिस ने संदिग्ध प्रेमी को हिरासत में लिया : Surajpur Murder Case
  • प्रेम संबंध और दूसरे अफेयर के शक से जुड़ा मामला

यह भी पढ़ें : Lawyer Murder : महिला वकील हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

 

नेहरू पार्क में दिनदहाड़े चाकू से हमला : Surajpur Murder Case

पुलिस के अनुसार, लटोरी निवासी 19 वर्षीय राधिका राजवाड़े सूरजपुर में एक अधिवक्ता के घर घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करती थी। रविवार शाम वह घर से निकलकर नेहरू पार्क पहुंची, जहां पहले से मौजूद बाइक सवार युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गले के आर-पार हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राधिका कुछ दूर तक भागी और फिर पार्क में ही गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें : Kanker Love Murder Case: शादी के दबाव ने ली युवती की जान, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

मरने से पहले युवती ने लिखा कथित आरोपी का नाम

स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गले में गंभीर चोट होने के कारण वह बोल नहीं पा रही थी। इसी दौरान उसने इशारे से कागज और पेन मंगवाया तथा कथित हमलावर का नाम लिखकर पुलिस को बताया। उपचार के दौरान रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Raipur Murder Mystery : बहन के प्रेम संबंध ने ली युवक की जान, शराब के बहाने खेत तक ले जाकर रची गई खौफनाक साजिश

 

देर रात पुलिस ने संदिग्ध प्रेमी को हिरासत में लिया : Surajpur Murder Case

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और युवती द्वारा लिखे गए नाम के आधार पर पुलिस ने आरोपी रितेश राजवाड़े की पहचान कर देर रात उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी उस समय नशे की हालत में था।

यह भी पढ़ें : Raigarh Love Suicide Case : प्रेम संबंध में टूटन, युवक ने घर में लगाई फांसी — भावुक वीडियो ने बढ़ाई परिजनों की पीड़ा

 

प्रेम संबंध और दूसरे अफेयर के शक से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को युवती के किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक था। इसी वजह से उसने कथित तौर पर फोन कर युवती को नेहरू पार्क बुलाया और वहां उस पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : Ambikapur Murder Case : अंबिकापुर में प्रेम का खौफनाक अंत, अवैध संबंध के शक में महिला की बेरहमी से हत्या; दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचला सिर

Land Valuation Rules Chhattisgarh : भूमि बाजार मूल्य निर्धारण के नियमों में बड़ा संशोधन, किसानों और खरीदारों को होगा लाभ
SIR Voter Verification : रायपुर जिले में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, SIR के बाद करीब 5 लाख नाम हटने की तैयारी
Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव
Dhamtari Police Cyber Awareness : स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी, विद्यार्थियों को नशे से लेकर साइबर ठगी तक से बचने का दिया बड़ा संदेश
Amita Shrivas Mountaineer : छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास अब फतह करेंगी माउंट एवरेस्ट, CM साय ने बढ़ाया हौसला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Husband Assaults Wife : चरित्र पर शक में पत्नी को पीटा,जंगल में छोड़कर भागा ; पहले पति और बच्ची को छोड़कर की थी दूसरी शादी

Surajpur Husband Assaults Wife  : महिला ने अपने…

Pendra Bullet Bike Accident
Pendra Bullet Bike Accident : पेंड्रा में पेड़ से टकराई बुलेट, हादसे में कोरबा के युवक की मौत; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Pendra Bullet Bike Accident : पुलिस ने शव…

Harish Kawasi Targets BJP : सुकमा में हरीश कवासी का भाजपा पर निशाना, बोले- आदिवासियों के हितों की हो रही अनदेखी

Harish Kawasi Targets BJP : सभा के दौरान…

Raigarh News
Raigarh News :  रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और…

Kharge Statement
Kharge Statement :  खड़गे की टिप्पणी पर देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, माफी की मांग को लेकर कई शहरों में हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?