CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद

Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद
Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 28 जुलाई  : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग (Love Murder Case) से जुड़े सनसनीखेज हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कापू थाना क्षेत्र में पहले प्रेमी की हत्या कर शव जलाने के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी युवती को आजीवन कारावास की सजा दी है। अदालत ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है और मृतक के परिजनों को प्रतिकर राशि देने की अनुशंसा की है।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

अभियोजन के अनुसार, 2 मार्च 2021 को ग्राम भोजपुर के कोटवार ने पुलिस को सूचना दी थी कि देवा उर्फ लखन सिदार ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें :  Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से पता चला कि मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या (Love Murder Case) का था। घटना के दिन मृतक अपनी प्रेमिका यशोदा उर्फ दशोदा सारथी से मिलने पहुंचा था। वहां उसने यशोदा के साथ उसके दूसरे प्रेमी दुष्यंत यादव को देख लिया।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, हादसों में 3 युवकों की मौत!

गला घोंटकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए जलाया शव

पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद के बाद यशोदा और दुष्यंत ने मिलकर देवा उर्फ लखन सिदार की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई।

यह भी पढ़ें :  Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवती ने सह-आरोपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद पुलिस ने गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में न्यायालय में चालान पेश किया।

यह भी पढ़ें :  Gurugram Double Death Case : पिता बोले- बेटा हत्यारा नहीं, कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

मामले की सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायालय ने अभियोजन पक्ष की दलीलों, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यशोदा उर्फ दशोदा सारथी को हत्या का दोषी माना। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें :  108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

इसके साथ ही अलग-अलग धाराओं में एक-एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अदालत ने मृतक के परिजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 1 लाख रुपए की प्रतिकर राशि उपलब्ध कराने की अनुशंसा भी की है। वहीं, फरार आरोपी दुष्यंत यादव की तलाश अभी जारी है।

यह भी पढ़ें :  Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Dantewada Wife Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच पति गिरफ्तार
Pulice Bharti : आरक्षक भर्ती में अनुचित लाभ पहुंचाने वाली महिला आरक्षक को जेल
अभी-अभी भिलाई के मरोदा में कोहका के युवक से 25 हजार का गांजा जब्त 🛑 काले रंग के बैग में रख देने जा रहा था सप्लाई
Bardiya Jewellers : बरड़िया ज्वेलरी शॉप पर लुटेरों ने बरसाई गोलियां, पिता-बेटी घायल
Triple Murder: बेटे ने ही कर दिया खौफनाक खेल, माता-पिता और भाई की हत्या से सनसनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?