सीजी भास्कर, 28 जुलाई। गरियाबंद जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप (Ganja Smuggling) मचा हुआ है। जिले के अलग अलग इलाकों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो अलग मामलों में भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा है।
पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने के बाद अलग अलग स्थानों पर घेराबंदी और वाहन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गांजे के साथ इस्तेमाल किए जा रहे वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

दो मामलों में 21.528 किलो गांजा बरामद Ganja Smuggling
गरियाबंद पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कुल 21.528 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 76 हजार 400 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा, शराब और जुए के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना छुरा, थाना गरियाबंद और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार से 16 किलो गांजा मिला
25 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर छुरा थाना पुलिस ने कोसमी नवापारा से दुल्ला की ओर जा रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को घेराबंदी कर रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।
इस मामले में पुलिस ने धमेंद्र मारकंडे 33 वर्ष, टीकम आडिल 26 वर्ष और मनीष कुमार साहू 29 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा घटना में प्रयुक्त कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 13 लाख 11 हजार 700 रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें : Temple Theft : देवी प्रतिमा से सोने के आभूषण गायब होने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे सुलझाया पूरा मामला
बाइक की सीट में छिपाकर ले जा रहा था गांजा Ganja Smuggling
दूसरे मामले में थाना गरियाबंद पुलिस ने ग्राम बास्का फॉरेस्ट नाका के पास वाहन जांच के दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर बाइक की सीट के अंदर छिपाकर रखा गया 5.528 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान महेन्द्र आहिरवार 33 वर्ष निवासी मसूदपुर जिला विदिशा मध्यप्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 3 लाख 36 हजार 300 रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें : Snake Bite Compensation Scam : 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में 3 लिपिक निलंबित
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (Ganja Smuggling) में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं : MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश
रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत



