सीजी भास्कर, 28 जुलाई : बोरसी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत (Domanlal Korsewada) की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और क्षेत्र के विकास को लेकर उम्मीद जताई।
विकास कार्यों के शुभारंभ के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किए जाएंगे। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने की बात भी कही गई।
यह भी पढ़ें : Anuj Sharma : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट की सख्ती, अनुज शर्मा से जुड़े फोटो और वीडियो हटाने के दिए आदेश
विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने किया भूमिपूजन Domanlal Korsewada
ग्राम पंचायत बोरसी में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा रहे। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमशीला साहू अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके अलावा जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष लिमन साहू, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष कुमनलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने ग्रामवासियों को विकास कार्यों की शुभकामनाएं (Domanlal Korsewada) दीं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अतिथियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर ग्राम पंचायत बोरसी की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
खबरें और भी हैं : Agriculture Drone Technology : ड्रोन से खेतों में दवाइयों का छिड़काव, किसानों ने देखा खेती का नया हाईटेक तरीका
रिपोर्टर : गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार



