सीजी भास्कर, 28 जुलाई। दुर्ग शहर में छत्तीसगढ़ में 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग (CG Teacher Recruitment) को लेकर मंगलवार को शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया। शिक्षक भर्ती साझा मंच के बैनर तले जुटे अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गंजपारा स्थित कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पटेल चौक पर रोक दिया।
- हिंदी भवन से निकली रैली, रास्ते में पुलिस ने रोका : CG Teacher Recruitment
- भारी पुलिस बल रहा तैनात
- ‘मोदी की गारंटी’ का वादा याद दिलाया : CG Teacher Recruitment
- सिर्फ 2292 पदों का नोटिफिकेशन जारी होने पर नाराजगी
- सरकार से पूछा- 57 हजार भर्ती कब पूरी होगी : CG Teacher Recruitment
- अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर भी उठाए सवाल
- हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए भी समान अवसर की मांग
- 2027 में रिटायर होंगे बड़ी संख्या में शिक्षक : CG Teacher Recruitment
- मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और समयबद्ध कैलेंडर जारी करने की मांग की।
हिंदी भवन से निकली रैली, रास्ते में पुलिस ने रोका : CG Teacher Recruitment
करीब 150 अभ्यर्थी हिंदी भवन के सामने एकत्र हुए। यहां से वे “हम अपना अधिकार मांगते, किसी से भीख नहीं मांगते” जैसे नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री के कार्यालय की ओर बढ़े। हालांकि, पुलिस ने पटेल चौक पर बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
पिछले अतिथि शिक्षक आंदोलन के दौरान हुए विवाद को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था। हिंदी भवन से लेकर गंजपारा स्थित शिक्षा मंत्री कार्यालय तक कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मंत्री कार्यालय के बाहर भी बैरिकेडिंग की गई थी।
‘मोदी की गारंटी’ का वादा याद दिलाया : CG Teacher Recruitment
अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत दो वर्षों में 57 हजार शिक्षक भर्ती का वादा किया था। तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने भी 33 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन सरकार के लगभग तीन वर्ष पूरे होने के बावजूद अधिकांश पदों पर भर्ती शुरू नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें :Teacher Recruitment Cancelled : आत्मानंद स्कूल भर्ती रद्द, 600 शिक्षकों की कमी से पढ़ाई पर संकट

सिर्फ 2292 पदों का नोटिफिकेशन जारी होने पर नाराजगी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक केवल 2292 सहायक शिक्षक पदों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वहीं व्याख्याता, शिक्षक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक और प्रयोगशाला शिक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें :BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक शिक्षक भर्ती पर रोक – 20 करोड़ की वसूली का खुलासा…
सरकार से पूछा- 57 हजार भर्ती कब पूरी होगी : CG Teacher Recruitment
छुरिया से आए प्रदर्शनकारी नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि सरकार चरणबद्ध भर्ती की बात तो कर रही है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट शेड्यूल जारी नहीं किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि तीन साल में सिर्फ कुछ हजार पदों पर भर्ती हो रही है, तो शेष 57 हजार पदों पर भर्ती अगले दो वर्षों में कैसे पूरी होगी। सरकार को इसका स्पष्ट रोडमैप सार्वजनिक करना चाहिए।
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर भी उठाए सवाल
अभ्यर्थियों ने दावा किया कि स्कूल शिक्षा संचालनालय के आंकड़ों के अनुसार 30 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इसके बावजूद सरकार शिक्षकों की कमी नहीं होने का दावा कर रही है, जबकि कई जिलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। उनका कहना है कि इससे सरकार के दावों और जमीनी स्थिति में अंतर साफ दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें :UP Sarkari Naukri 2026 : शिक्षक और अनुदेशक के 21,000+ पदों पर जल्द होगी भर्ती, मानदेय भी बढ़ा
हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए भी समान अवसर की मांग
प्रदर्शनकारियों ने आत्मानंद और विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की तर्ज पर हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को भी समान अवसर देने की मांग की। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण और हिंदी माध्यम के छात्रों को बराबरी का अवसर मिलेगा।
2027 में रिटायर होंगे बड़ी संख्या में शिक्षक : CG Teacher Recruitment
अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 2027 में बड़ी संख्या में शिक्षक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। यदि अभी से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आने वाले वर्षों में स्कूलों में शिक्षकों का संकट और गहरा जाएगा।
ये हैं प्रमुख मांगें
- 57 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाए।
- चरणबद्ध और समयबद्ध भर्ती कैलेंडर घोषित किया जाए।
- सभी विषयों के रिक्त पदों पर भर्ती शुरू की जाए।
- पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
- अधिकतम आयु सीमा में छूट और शैक्षणिक योग्यता में 5 प्रतिशत की राहत दी जाए।
- व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला शिक्षक, शिक्षक, सहायक शिक्षक और व्याख्याता के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए।
यह भी पढ़ें :अतिथि शिक्षकों ने खून से लिखा शिक्षा मंत्री को पत्र, बोले- संविलियन नहीं तो इच्छा मृत्यु दे दो
मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन
शिक्षक भर्ती साझा मंच ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं करती और 57 हजार शिक्षक भर्ती का स्पष्ट शेड्यूल जारी नहीं करती, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। मंच का कहना है कि अगली बार हजारों अभ्यर्थी राजधानी सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेंगे।


