CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tiger Reserve Chhattisgarh : अचानकमार बना बाघों का सबसे सुरक्षित ठिकाना, दूसरे जंगलों से आए 8 बाघ बढ़ा रहे कुनबा

Tiger Reserve Chhattisgarh : अचानकमार बना बाघों का सबसे सुरक्षित ठिकाना, दूसरे जंगलों से आए 8 बाघ बढ़ा रहे कुनबा

By Newsdesk Admin
29/07/2026
Share
Tiger Reserve Chhattisgarh : अचानकमार बना बाघों का सबसे सुरक्षित ठिकाना, दूसरे जंगलों से आए 8 बाघ बढ़ा रहे कुनबा
Tiger Reserve Chhattisgarh : अचानकमार बना बाघों का सबसे सुरक्षित ठिकाना, दूसरे जंगलों से आए 8 बाघ बढ़ा रहे कुनबा

सीजी भास्कर, 29 जुलाई : छत्तीसगढ़ का अचानकमार टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve Chhattisgarh) अब बाघ संरक्षण का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां मौजूद 18 बाघों में से 8 बाघ मध्य भारत के दूसरे जंगलों से प्राकृतिक रूप से पहुंचे हैं। इन बाघों के आने से न केवल बाघों की संख्या बढ़ी है, बल्कि प्रजनन भी तेज हुआ है, जिससे जीन पूल मजबूत हो रहा है।

Contents
  • दूसरे जंगलों से पहुंचे 8 बाघ
  • कॉरिडोर से मिल रही नई जिंदगी
  • बाघों के लिए अनुकूल है अचानकमार
    • कॉरिडोर बचाना सबसे बड़ी चुनौती
    • बाघ शिकार अब भी चिंता का विषय
    • चार महीने में सामने आए पांच मामले Tiger Reserve Chhattisgarh

यह भी पढ़ें : Gariaband Nala Accident : उफनते सरगी नाले में बहा ग्रामीण, 5 किमी दूर मिला शव

दूसरे जंगलों से पहुंचे 8 बाघ

वन विभाग के अनुसार, बांधवगढ़, कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व से कई बाघ अचानकमार (Tiger Reserve Chhattisgarh) पहुंचे हैं। बांधवगढ़ से आई बाघिन एकेटी-8, पेंच से आई एकेटी-14 और कान्हा से आई एकेटी-22 यहां शावकों को जन्म दे चुकी हैं। वहीं, सूरजपुर में घायल मिली बाघिन एटीआर-16 का उपचार कर दोबारा जंगल में छोड़ा गया था। अब वह भी प्रजनन कर रही है।

यह भी पढ़ें :  Gariaband Nala Accident : उफनते सरगी नाले में बहा ग्रामीण, 5 किमी दूर मिला शव

कॉरिडोर से मिल रही नई जिंदगी

विशेषज्ञों का कहना है कि अचानकमार (Tiger Reserve Chhattisgarh) कान्हा, बांधवगढ़ और गुरु घासीदास-तमोर पिंगला क्षेत्र से तीन प्रमुख वन्यजीव कॉरिडोर के जरिए जुड़ा है। इसी वजह से बाघ एक जंगल से दूसरे जंगल तक सुरक्षित पहुंच रहे हैं। इससे आनुवंशिक विविधता बनी रहती है और बाघों की नई पीढ़ी अधिक स्वस्थ होती है।

यह भी पढ़ें :  Kharif Sowing 2026 : प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी, 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण

बाघों के लिए अनुकूल है अचानकमार

अचानकमार को वर्ष 1975 में अभयारण्य घोषित किया गया था। इसके बाद 9 फरवरी 2009 को इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला। वर्तमान में इसका कुल क्षेत्रफल 914.017 वर्ग किलोमीटर है। इसमें 626.195 वर्ग किलोमीटर कोर क्षेत्र और 287.822 वर्ग किलोमीटर बफर क्षेत्र शामिल है। घने जंगल, पर्याप्त शिकार और जल स्रोत इसे बाघों के लिए आदर्श आवास बनाते हैं।

यह भी पढ़ें :  Durg Cash Theft : कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख की चोरी

कॉरिडोर बचाना सबसे बड़ी चुनौती

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सड़क, रेल लाइन, खनन या अन्य विकास कार्यों से वन्यजीव कॉरिडोर प्रभावित होते हैं, तो भविष्य में बाघों की आवाजाही रुक सकती है। इससे जीन पूल पर भी नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। इसलिए कॉरिडोर का संरक्षण बेहद जरूरी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  Durg Cash Theft : कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख की चोरी

बाघ शिकार अब भी चिंता का विषय

इधर, जबलपुर की वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन टीम ने सूरजपुर में बाघ की खाल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में बड़े शिकार गिरोह की आशंका जताई गई है। वन विभाग यह पता लगा रहा है कि बाघ का शिकार कहां हुआ और इसमें किन लोगों की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी वर्षा का अलर्ट

चार महीने में सामने आए पांच मामले Tiger Reserve Chhattisgarh

वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सूरजपुर की घटना को मिलाकर प्रदेश में पिछले चार महीनों में बाघ शिकार के पांच मामले सामने आए हैं। इससे पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर में भी ऐसी घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, पिछले दो दशकों में राज्य में करीब 30 बाघों के शिकार की पुष्टि हुई है। इसलिए संरक्षण के साथ-साथ निगरानी और सख्त कार्रवाई पर भी जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  Bilaspur Cobra Bite : साप्ताहिक बाजार में करेले के ढेर से निकला कोबरा

Chhattisgarh Tribal Department Transfer List : आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखें सूची
Raipur Night Curfew Action: VIP रोड पर तय वक्त के बाद खुला क्लब, मैनेजर हिरासत में
विधायक रिकेश की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल की घोषणा, प्रभावित 62 परिवारों को मिलेगी 6-6 हजार राहत राशि
Cyber Fraud : पेंशन खाते से रहस्यमयी तरीके से उड़ गए 77 हजार, रिटायर्ड TI बने शिकार
Rera CG : अब रियल स्टेट के विज्ञापनों में देना होगा नम्बर और क्यूआर कोड रेरा पंजीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम

भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं की राष्ट्रीय संगठन…

Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone
Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone

धमतरी की तीन बेटियों ने हुनर, मेहनत और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?