CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kharif Sowing 2026 : प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी, 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण

Kharif Sowing 2026 : प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी, 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण

By Newsdesk Admin
29/07/2026
Share
Kharif Sowing 2026 : प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी, 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण
Kharif Sowing 2026 : प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी, 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण

सीजी भास्कर, 29 जुलाई : छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन के दौरान खेती-किसानी (Kharif Sowing 2026) का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। कृषि विभाग के अनुसार 28 जुलाई तक प्रदेश में 39.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी हो चुकी है, जो इस वर्ष निर्धारित 48.69 लाख हेक्टेयर लक्ष्य का लगभग 80 प्रतिशत है। अच्छी बारिश और समय पर खाद-बीज उपलब्ध होने से किसानों ने तेजी से बुवाई का कार्य पूरा किया है।

Contents
  • मुख्यमंत्री ने दिए खाद-बीज वितरण के निर्देश
  • 80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, कई फसलों की बोनी जारी
  • किसानों को मिला 9.95 लाख मीट्रिक टन उर्वरक
  • 14.95 लाख मीट्रिक टन खाद का किया गया भंडारण
  • औसत वर्षा 447.1 मिमी दर्ज Kharif Sowing 2026
  • किसानों को मिला 6931 करोड़ रुपये का कृषि ऋण

यह भी पढ़ें : Durg Cash Theft : कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख की चोरी

मुख्यमंत्री ने दिए खाद-बीज वितरण के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार प्रमाणित खाद और बीज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज का भंडारण सुनिश्चित करने और उसकी नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में कृषि विभाग लगातार जिलेवार स्थिति की समीक्षा कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी वर्षा का अलर्ट

80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, कई फसलों की बोनी जारी

प्रदेश में खेती-किसानी (Kharif Sowing 2026) के तहत धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली, रामतिल सहित विभिन्न खरीफ फसलों की बुवाई की जा चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार अब तक 39.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जबकि इस वर्ष कुल 48.69 लाख हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Government Job Fraud : 3.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

किसानों को मिला 9.95 लाख मीट्रिक टन उर्वरक

कृषि विभाग के मुताबिक किसानों को अब तक 9.95 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया जा चुका है। वहीं 4.38 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज भी किसानों तक पहुंचाए गए हैं। इस वर्ष बीज वितरण का लक्ष्य 4.95 लाख क्विंटल रखा गया है। इसके लिए 4.75 लाख क्विंटल बीज का भंडारण किया गया था, जिसमें से करीब 88 प्रतिशत बीज का वितरण पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें : Durg Cyber Fraud : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार

14.95 लाख मीट्रिक टन खाद का किया गया भंडारण

प्रदेश में खरीफ सीजन के लिए 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य तय किया गया है। इसके मुकाबले सहकारी और निजी क्षेत्रों में 14.95 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया गया। इनमें से अब तक 9.95 लाख मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किए जा चुके हैं, जो लक्ष्य का लगभग 64 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Cobra Bite : साप्ताहिक बाजार में करेले के ढेर से निकला कोबरा

औसत वर्षा 447.1 मिमी दर्ज Kharif Sowing 2026

कृषि विभाग के अनुसार 28 जुलाई की सुबह तक प्रदेश में 447.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि राज्य की औसत वार्षिक वर्षा 1246.3 मिमी है। अच्छी बारिश के कारण खेती-किसानी (Kharif Sowing 2026) का रकबा लगातार बढ़ रहा है और किसानों को समय पर बुवाई का लाभ मिल रहा है।

किसानों को मिला 6931 करोड़ रुपये का कृषि ऋण

राज्य सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण भी उपलब्ध करा रही है। 27 जुलाई तक प्रदेश के किसानों को 6931.51 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 5691.72 करोड़ रुपये था। इस वर्ष सरकार ने किसानों को 8800 करोड़ रुपये का कृषि ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Chhattisgarh Skill Revolution : छत्तीसगढ़ के आईटीआई कॉलेज होंगे हाई-टेक, हर साल 10 हजार युवा होंगे स्किल्ड
CG News: फिर एक SSB जवान ने दी जान 🛑 सर्विस राइफल से कनपटी पर मारी गोली, 10 दिन में तीसरे जवान ने किया सुसाइड
Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत
CG News : करंट से शावक सहित तीन हाथियों की मौत, 11 KV लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से हुई घटना, वन विभाग में हड़कंप
Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम

भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं की राष्ट्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?