CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव

Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
Pushpak Express Accident News
Pushpak Express Accident News

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले 30 वर्षीय युवक का शव पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान गोरावर सिंह, पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। (Pushpak Express Accident News)

Contents
  • भोपाल से रवाना होने के दो घंटे बाद मिली लाश : Pushpak Express Accident News
  • बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
  • आधार कार्ड से हुई पहचान : Pushpak Express Accident News
  • हर पहलू से जांच जारी

पुलिस के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने बताया कि गोरावर सिंह भोपाल रेलवे स्टेशन से जनरल कोच में सवार हुआ था और काफी देर तक कोच के गेट के पास बैठा दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें : Durg Railway Station : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बन गई आखिरी सफर, दुर्ग स्टेशन पर दर्दनाक हादसा

भोपाल से रवाना होने के दो घंटे बाद मिली लाश : Pushpak Express Accident News

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल से रवाना हुई थी। रात करीब 12 बजे ट्रेन के गार्ड की नजर जनरल कोच के शौचालय की खिड़की से लटके युवक पर पड़ी। इसके बाद तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में सफर कर रही महिला के 9 लाख के जेवर चोरी

Pushpak Express Accident News
Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव

बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

गार्ड की सूचना पर ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। पहले से मौजूद जीआरपी की टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीना के सिविल अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : Death in Moving Train : चलती ट्रेन में छत्तीसगढ़ के कथावाचक की मौत, शौचालय जाते समय अचानक गिरे बेसुध

आधार कार्ड से हुई पहचान : Pushpak Express Accident News

मौके पर मृतक के सामान की तलाशी लेने पर मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गोरावर सिंह (30), निवासी कोरबा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें : Mobile Snatching Bhopal Route : भोपाल रेल रूट पर ‘रात की दस्तक’… आउटर पर रुकी ट्रेनों में बढ़ी मोबाइल चोरी, यात्रियों ने बताया– पलक झपकते ही फोन गायब

हर पहलू से जांच जारी

जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : CG Railway News : रायपुर-कोरबा यात्रियों को बड़ी राहत, अब सप्ताह के सातों दिन दौड़ेगी हसदेव एक्सप्रेस

Husband Kills Wife Over Money Dispute : पैसों के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पति ने पत्नी की हथौड़ी मारकर हत्या की
Chhattisgarh Waqf Board Notice: रायपुर की पुरानी बस्ती में वक्फ बोर्ड द्वारा तीन हिंदू परिवारों को भेजे गए eviction नोटिस
मां के लिए सेक्टर-9 से दवा लेकर घर लौट रहे भिलाई के युवक का मोबाइल-कैश लूटने वाले रिसाली और हास्पीटल सेक्टर के 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा
Manpat Festival 2026: पहाड़ों के बीच सुर, संस्कृति और साहस का तीन दिवसीय उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?