सीजी भास्कर, 31 जुलाई : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी के पास गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा (Bilaspur Accident) हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Raipur Family Death Case : पांच मौतों के पीछे सट्टेबाजी का कर्ज! SIT जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग का लोहे का सरिया और पाइप दो युवकों के पेट में जा घुसा। हादसे में घायल युवकों की पहचान मुंगेली जिले के पेंड्रीडीह, जरहागांव निवासी अब्राहम और प्रियांशु सहित एक अन्य युवक के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र
तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक अपने गांव से एक दोस्त को लेने बिलासपुर आए थे। यहां पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनका दोस्त पहले ही वापस जा चुका है। इसके बाद तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rail Projects : छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार को मिलेगी रफ्तार
इसी दौरान कानन पेंडारी के पास बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं संभाल पाया और बाइक सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलिंग का पाइप शरीर के आर-पार तक घुस गया।
यह भी पढ़ें : Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम
रेलिंग का पाइप पेट में घुसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में अब्राहम के पेट में लोहे का सरिया फंस गया था, जबकि प्रियांशु के पेट में घुसे लोहे के हिस्से को सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें : Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
तीसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया है।
यह भी पढ़ें : Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची सकरी थाना पुलिस (Sakri Police) ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह बाइक की तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव



