सीजी भास्कर, 31जुलाई। बालोद जिले के चिखलाकसा क्षेत्र में खुले में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी बिस्किट फेंके जाने का मामला सामने आया है। प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के पास बरसाटोला रोड किनारे करीब 6,000 एक्सपायरी बिस्किट पैकेट पड़े मिले, जिन्हें गाय और कुत्ते खाते हुए भी देखा गया। (Expired Biscuits Dumped)
यह भी पढ़ें :Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक
स्थानीय लोगों में नाराजगी : Expired Biscuits Dumped
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने इसे स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, मौके पर करीब 500 बंडल मिले, जिनमें प्रत्येक में लगभग 12 बिस्किट पैकेट थे। ये पैकेट जुबिलो और मोई-मोई ब्रांड के बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये है।
यह भी पढ़ें : Raipur LPG Black Marketing: राजधानी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-दुकानों से सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त

खाद्य विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
जांच में कई सीलबंद पैकेटों पर 6 फरवरी, 19 फरवरी और 10 मई 2026 की एक्सपायरी डेट दर्ज मिली। ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से सभी एक्सपायरी सामग्री जब्त कर दोषियों की पहचान करने की मांग की है। वहीं, खाद्य विभाग ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें : दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 13 मजदूर बरामद; लाइसेंस नंबर की जांच तेज
ख़बरें और भी हैं : Drug Inspection : दुर्ग में ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत हड़कंप, ड्रग विभाग की रेड में 3 मेडिकल स्टोर नपे



