CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Headmaster Misconduct : बच्चों के सामने हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत, छात्राओं से अश्लील व्यवहार का आरोप

School Headmaster Misconduct : बच्चों के सामने हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत, छात्राओं से अश्लील व्यवहार का आरोप

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
School Headmaster Misconduct : बच्चों के सामने हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत, छात्राओं से अश्लील व्यवहार का आरोप
School Headmaster Misconduct : बच्चों के सामने हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत, छात्राओं से अश्लील व्यवहार का आरोप

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर (School Headmaster Misconduct) पर गंभीर आरोप लगे हैं। पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल समय में बच्चों के सामने अनुचित और अशोभनीय हरकत की। मामले का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • बच्चों ने परिजनों को बताई पूरी घटना
  • छात्राओं से अनुचित व्यवहार का भी आरोप
  • पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच
    • कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

यह भी पढ़ें : Health Alert Group : हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप

बच्चों ने परिजनों को बताई पूरी घटना

आरोप है कि चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी जब स्कूल में मौजूद थे, उसी दौरान हेडमास्टर (School Headmaster Misconduct) ने कक्षा के भीतर अनुचित व्यवहार किया। बच्चों ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद नाराज अभिभावक स्कूल पहुंचे। परिजनों का दावा है कि स्कूल पहुंचने पर हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में मिले। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया। वीडियो बनते देख हेडमास्टर ने जल्दबाजी में कपड़े पहन लिए।

यह भी पढ़ें : CG Quarterly Half-Yearly Exam 2026 : पहली से 12वीं तक तिमाही और छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानिए कब से होंगी परीक्षाएं

छात्राओं से अनुचित व्यवहार का भी आरोप

अभिभावकों का आरोप है कि हेडमास्टर (School Headmaster Misconduct) ने कुछ छात्राओं को अपने पास बुलाकर उनके साथ अनुचित व्यवहार करने की कोशिश भी की। इस घटना से छात्राएं भयभीत हो गईं। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Smart Prepaid Meter : सरकारी बिजली कनेक्शनों पर आज से लागू होगी प्री-पेड व्यवस्था

पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलने पर डायल-112 और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को थाने ले गई। छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : CM Vishnu Deo Sai Raipur Return  : 3 दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद आज रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। वहीं ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें : Raipur Robbery Case : दिनदहाड़े लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

 

 

Education Loan Accessibility Crisis : उच्च शिक्षा महंगी हो रही है, गरीब लोगों तक एजुकेशन लोन पहुंच नहीं रहा
School Uniform Change CG : 16 जून से बदलेगा सरकारी स्कूलों का लुक, नए रंग की यूनिफॉर्म में नजर आएंगे छात्र
Bhilai Education Breaking 🔵 जेपी नगर Govt School में सम्मानित 48 विद्यार्थियों के खिले चेहरे 🟢 MLA रिकेश सेन की पहल से बच्चों में दिखा उत्साह 🟠 100 का लक्ष्य पूरा करने मचेगी होड़
Education will not stop till PG : 11वीं से पीजी तक नहीं रूकेगी उच्च शिक्षा, हर साल 200 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित, MLA रिकेश की अद्भुत पहल
Sub-inspector recruitment exam today : 104 केंद्रों पर 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?